Ro no D15139/23

गुरुकुल में दादा-दादी एवं नाना-नानी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

कवर्धा / जनपद में शिक्षा एवं संस्कार को ध्येय मंत्र के रूप में अंगीकार करने वाली शिक्षण संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल, कवर्धा हमेशा अपने सामाजिक सरोकारों एवं भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन करता है, जिससे विद्यालय के नन्हें मुन्ने ननिहाल उनसे प्रेरित हो सकें। इसी कड़ी में विद्यालय के प्री प्राइमरी भवन में दादा दादी एवं नाना-नानी दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी, केजी वन व केजी टू के नन्हे-मुन्ने बच्चों के दादा-दादी व नाना नानी सम्मिलित हुए। शाल के प्राचार्य मनोज कुमार राय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के सम्माननीय अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारीगण थे। सर्वप्रथम शाला प्रबंधन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं वरिष्व पालकों के द्वारा माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन- वंदन किया गया। प्राचार्य ने सभी का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने इस आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दादा दादी और नाना नानी से नन्हे-मुन्ने बच्चे गहराई से जुड़े होते हैं। तत्पश्चात नर्सरी से केजी टू के नन्हें मुन्ने बच्चों के द्वारा विविध मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मीडिया प्रभारी पीजीटी हिंदी डॉक्टर विजय कुमार शाही ने बतलाया कि इस कार्यक्रम में केजी टू के बच्चों द्वारा नानी तेरी मोरनी को मोर ले गया गीत पर शानदार प्रस्तुति दी गई जिसे सभी ने मुक्त कंठ से सराहा। इस अवसर पर ग्रैंडपेरेंट्स के लिए विविध मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। जिसका सभी वरिष्ठ पालकों ने आनंद लिया। इस अवसर पर निदेशक महावीर जैन ने नन्हें मुन्ने बच्चों को प्रेरणा देने में ग्रेडपेरेंट्स की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग पालक ही बच्चों के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं।

इस अवसर पर कुछ वरिष्ठ पालकों ने भी अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुकुल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील है। गुरुकुल परिवार ने जिस तरह से वरिष्ठ पालकों के साथ संवाद किया वह अपने आप में सुखद अनुभव है। मंच संचालन केजी टू के विद्यार्थियों द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन अकादमिक इंचार्ज नम्रता तिवारी ने किया।

  • Related Posts

    कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर  विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ अतिथि व्याख्याताओं की  नियुक्ति सत्र प्रारंभ होने से पूर्व सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल,जिला…

    Read more

    वाहन स्वामी को अन्य राज्य की आबंटित पंजीयन चिन्ह का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर जिला परिवहन कार्यालय में करना होगा प्रस्तुत 12 मास से अधिक अन्य राज्य के वाहनों के लिए आबंटित होगा छत्तीसगढ़ राज्य के नवीन पंजीयन चिन्ह

    जशपुरनगर 11 अप्रैल 2026/परिवहन विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 47 के तहत कोई भी वाहन 12 मास से अधिक किसी राज्य में…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब