Ro no D15139/23

धमतरी में ‘पहल’ योजना का शानदार आगाज़:  युवाओं को मिलेगी निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग,  ‘युवा’ पुस्तक का अधिकारियों ने किया विमोचन

धमतरी, 03 जुलाई 2026/

जिले के प्रतिभाशाली युवाओं के सपनों को अब संसाधनों की कमी नहीं रोक पाएगी। जिला प्रशासन धमतरी ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “पहल” कार्यक्रम के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का भव्य शुभारंभ किया है। इस विशेष अवसर पर युवाओं के मार्गदर्शन के लिए ‘युवा’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इसे युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए एक दूरदर्शी और सार्थक कदम बताया। युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य उन होनहार युवाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर देना है, जो आर्थिक तंगी के कारण महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा पाते। इस निःशुल्क कोचिंग के जरिए विद्यार्थियों का बेसिक फाउंडेशन मजबूत होगा, जिससे वे हर प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का परचम लहरा सकेंगे। कलेक्टर ने बढ़ते कॉम्पिटिशन के इस दौर में सफलता के लिए नियमित अध्ययन, कड़े अनुशासन और सही मार्गदर्शन को सबसे जरूरी चाबी बताया और छात्र-छात्राओं से पूरी लगन के साथ मेहनत करने की अपील की।

 

‘युवा’ प्रोजेक्ट की खासियतें और व्यवस्थाएं

प्रशासन की इस मुहीम के अंतर्गत केवल कोचिंग ही नहीं, बल्कि छात्रों की पूरी तैयारी को व्यवस्थित और परिणामोन्मुख बनाने के लिए ‘युवा’ प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसके तहत विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री और पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही तैयारी के स्तर को जांचने के लिए नियमित टेस्ट सीरीज आयोजित होगी और छात्रों के प्रदर्शन की निरंतर मॉनिटरिंग यानी समीक्षा की जाएगी, ताकि उनकी कमियों को सुधारा जा सके।

 

इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, बीसीएस कॉलेज के प्राचार्य श्री विनोद पाठक, उप संचालक पंचायत श्री नकुल वर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विमल साहू, सहायक संचालक कौशल विकास श्री शैलेंद्र गुप्ता, युवाओं को प्रशिक्षित करने वाले जिले के युवा श्री अविनाश कुमार सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

जिला प्रशासन की इस अनूठी ‘पहल’ से धमतरी के सैकड़ों युवाओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा, जिससे उनके सरकारी सेवा में जाने के सपनों को एक नई और मजबूत उड़ान मिल सकेगी।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!