Ro no D15139/23

कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने पीएम  सेजस विद्यालय तिलकेजा का किया निरीक्षण विद्यार्थियों से किया संवाद, शैक्षणिक गुणवत्ता, सुविधाओं एवं निर्माण कार्यों का लिया जायजा

 कोरबा, 03 जुलाई 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज करतला विकासखंड के ग्राम तिलकेजा स्थित पीएम श्री सेजस विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, प्रयोगशालाओं एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने सर्वप्रथम विद्यालय की कंप्यूटर लैब का अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध संसाधनों और अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था की जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के साथ सहज एवं आत्मीय संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, विषयों में रुचि, परीक्षा की तैयारी, पिछले वर्ष के परीक्षा परिणाम तथा विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। साथ ही विद्यार्थियों से यह भी जाना कि विद्यालय में किन-किन सुविधाओं की आवश्यकता महसूस होती है तथा विद्यालय को और अधिक बेहतर एवं आधुनिक बनाने के लिए उनके क्या सुझाव हैं।
संवाद के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य के लक्ष्य एवं करियर विकल्पों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन एवं अनुशासन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता का आधार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर मेहनत है। उन्होंने विशेष रूप से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों से कहा कि बोर्ड परीक्षा का परिणाम उनके उच्च शिक्षा एवं करियर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए समय का सदुपयोग करते हुए पूरी एकाग्रता और समर्पण के साथ अध्ययन करें तथा उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने का प्रयास करें।
कलेक्टर श्री दुदावत ने विद्यार्थियों को जिला प्रशासन द्वारा संचालित आईआईटी एवं जेईई जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क कोचिंग सुविधा की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इच्छुक विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ लेकर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों से भी चर्चा कर शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों की उपलब्धता तथा विद्यालय संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी ली। उन्होंने कंप्यूटर लैब के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक शिक्षक की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अतिथि शिक्षक की भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और उन्हें नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।
कलेक्टर श्री दुदावत ने विद्यालय परिसर के समीप निर्माणाधीन पीसीबी लैब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित इंजीनियर को कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने विद्यालय परिसर में रातरानी का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री ईशांत जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे, सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 03 जुलाई 2026/   भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शास्त्री भवन नई दिल्ली एवं लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार ’’राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026’’…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने बतौली विकासखण्ड का किया दौरा विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र, पहाड़ी कोरवा आश्रम, पीएम जनमन आवास एवं सड़क सहित विकास कार्यों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

      ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी आंगनबाड़ी केंद्र गोविन्दपुर में मात्र एक बच्चा उपस्थित पाए जाने पर सुपरवाइजर को नोटिस जारी कर वेतन रोकने…

    Read more

    NATIONAL

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली