Ro no D15139/23

असम में तीन नई रेललाइन को हरी झंडी, 72 करोड़ की लागत से बने रोड ओवर ब्रिज का शुभारंभ

नई दिल्ली । देश में रेल संपर्क सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप, आज गुवाहाटी से तीन नई रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा निर्मित तेतेलिया स्टेशन यार्ड पर एक नया रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस अवसर पर असम के माननीय राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्य के माननीय मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा, माननीय रेल, सूचना एवं प्रसारण व इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव तथा विदेश एवं कपड़ा मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री श्री पाबित्रा मार्गेरिटा गुवाहाटी रेलवे स्टेशन परिसर में उपस्थित थे। इनके अलावा अन्य सांसदों/विधायकों ने भी विभिन्न स्थानों पर मौजूद रहते हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
नई शुरू की गई इन तीन रेलगाड़ियों में ट्रेन संख्या 55818/55817 (गुवाहाटी – न्यू बोंगाईगांव – गुवाहाटी) दैनिक पैसेंजर गाड़ी, ट्रेन संख्या 15911/15912 (तिनसुकिया – नाहरलागुन – तिनसुकिया) त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 12047/12048 (गुवाहाटी – उत्तर लखीमपुर – गुवाहाटी) द्वि-साप्ताहिक जन शताब्दी एक्सप्रेस शामिल हैं। माननीय रेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाने के समारोह के दौरान कहा कि इन रेल सेवाओं से क्षेत्रीय संपर्क में सुधार होने तथा असम और इसके आस-पड़ोस के इलाकों में रहने वाले यात्रियों के लिए बेहतर यात्रा विकल्प प्राप्त होने की आशा है।
इसके अतिरिक्त, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा तेतेलिया स्टेशन यार्ड पर निर्मित एक नया रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) भी समारोह के दौरान आम जनता के इस्तेमाल के लिए समर्पित किया गया। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा 72 करोड़ रुपये की लागत से इस आरओबी (संख्या 59ए) का निर्माण किया गया है, जो तेतेलिया स्टेशन यार्ड में लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या एसटी-22 के स्थान पर बनाया गया है।
इस कार्यक्रम के दौरान पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक श्री चेतन कुमार श्रीवास्तव, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक (निर्माण) श्री अरुण कुमार चौधरी, मुख्यालय और मंडलों के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय सांसद/विधायक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    BJP Manifesto: कोलकाता. पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करने के बाद अब भाजपा बंगाल के विकास के लिए अपना ब्लू प्रिंट जारी करने जा रही है. अगले…

    Read more

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    Russian Aircraft crashes in Crimea: रूस का एक सैन्य विमान बुधवार, 1 अप्रैल को क्रीमिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में 29 लोगों की मौत हो गई. रूस की समाचार…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…