Ro no D15139/23

जिले में शालाओं के सतत पर्यवेक्षण हेतु दिशा-निर्देश जारी

अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2025/ जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा श्री विलास भोसकर द्वारा सतत शाला पर्यवेक्षण संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार संकुल स्तर पर पर्यवेक्षण के कार्य में प्रत्येक संकुल प्रभारी एवं संकुल समन्वयक अपने संकुल अंतर्गत सभी शालाओं का माह में न्यूनतम 2 बार पर्यवेक्षण करेंगे। वहीं विकासखंड स्तर पर पर्यवेक्षण कार्य में प्रत्येक विकासखंड को 3 जोन में विभाजित किया जाएगा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक को क्रमशः एक-एक जोन का प्रभारी बनाया जाएगा।प्रत्येक जोन प्रभारी अधिकारी द्वारा माह में कम से कम 20 प्रतिशत शालाओं का निरीक्षण किया जाएगा, साथ ही वर्ष में प्रत्येक शाला का न्यूनतम 2 बार पर्यवेक्षण अनिवार्य होगा। जिला स्तर पर पर्यवेक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं जिला मिशन समन्वयक द्वारा प्रतिमाह न्यूनतम 50 शालाओं का रैंडम पर्यवेक्षण किया जाएगा। जारी निर्देशासनुसार डाइट प्राचार्य द्वारा प्रत्येक विकासखंड हेतु 2 प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे, जो अपने क्षेत्र के संकुलों का निरीक्षण करेंगे।डाइट प्रभारी द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक संकुल की न्यूनतम 10 प्रतिशत शालाओं का निरीक्षण प्रतिमाह किया जाए। निरीक्षण के दौरान अध्ययन-अध्यापन बाधित न करने, सभी बिंदुओं का सत्यापन कर गूगल शीट व हार्ड कॉपी में प्रविष्टि अनिवार्य करने सहित अन्य दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत