Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 अंतर्गत जिले में आयोजित होंगे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

कलेक्टर श्री विलास भोसकर सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं आम नागरिकों ने किया रक्तदान

अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सरगुजा द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों की श्रृंखला शुरू की गई है। इसकी शुरुआत आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित शिविर से हुई, जहां कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और एक यूनिट रक्त कई ज़िंदगियां बचा सकता है।

शिविर में जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुरक्षित व वैज्ञानिक पद्धति से रक्त संग्रहण की प्रक्रिया पूरी की।

आगामी प्रस्तावित रक्तदान शिविर
13 सितम्बर 2025 – सीतापुर मारवाड़ी युवा मंच, अग्रसेन भवन सीतापुर, संपर्क : श्री कमलेश (CHC),16 सितम्बर 2025 – मारवाड़ी युवा मंच अंबिकापुर, अग्रसेन भवन अंबिकापुर, संपर्क : श्री शुभम अग्रवाल, श्री यश गर्ग ,17 सितम्बर 2025 – अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद, जैन मंदिर चोपड़ापारा अंबिकापुर एवं ब्लड सेंटर अंबिकापुर, संपर्क : श्री जयंत जैन, 17 सितम्बर 2025 – शहरी स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा, अंबिकापुर, संपर्क : DPM डॉ. पुष्पेन्द्र राम, 19 सितम्बर 2025 – लुंड्रा CHC, संपर्क : श्री राघवेन्द्र चौबे BMO, 20 सितम्बर 2025 – उदयपुर CHC, संपर्क : श्री अशोक पुरकैत (लैब टेक्नीशियन)

जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस शिविरों से न केवल रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होगी बल्कि लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी.एस. मार्को, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रबंधक डॉ. पुष्पेंद्र राम, डॉ जगरानी एक्का, डॉ चंद्रशेखर गुप्ता, जिला परियोजना अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित 5 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे आवेदन

    अम्बिकापुर 23 जुलाई 2026/   खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर…

    Read more

    जिला पंचायत की सामान्य सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा, जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की रखीं समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही करने दिए गए निर्देश

    अम्बिकापुर 23 जुलाई 2026/  जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई।  बैठक में…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए