Ro no D15139/23

ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था के लिए ग्रामीण इलाकों में चलाया जा रहा हैंडपंप एवं सोलर ड्यूल पंप संधारण अभियान

जगदलपुर । कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार ग्रीष्मकाल के दौरान जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिकोण से हैंडपंप और सोलर ड्यूल पम्पों का संधारण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मरम्मत योग्य हेण्डपम्पों तथा सोलर ड्यूल पम्पों का सुधार किया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत जिले में अब तक 508 हेण्डपम्पों का मरम्मत किया गया है, साथ ही 23 सोलर डयूल पम्पों का सुधार किया गया है। इस बारे में कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड जगदलपुर श्री एचएस मरकाम ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गर्मी के दिनों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप और सोलर ड्यूल पम्पों का रखरखाव सुनिश्चित किए जाने के लिए 15 मार्च 2025 से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा क्रेडा के विभागीय अमले द्वारा समन्वय स्थापित कर मरम्मत योग्य हैंडपंप और सोलर ड्यूल पम्पों का सुधार किया जा रहा है। इस कार्य के लिए आवश्यक स्पेयर-पार्ट्स, राइजिंग पाइप सहित अन्य जरूरी सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किया गया है। साथ ही उक्त संधारण अभियान का नियमित तौर पर मॉनिटरिंग किया जा रहा है।
ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था हेतु टोलफ्री नम्बर जारी
शिकायत निवारण हेतु ब्लॉक स्तर पर प्रभारी अधिकारी नियुक्त
ज्ञात हो कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित शिकायत निवारण के लिए प्रत्येक ब्लॉक में प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही समस्या समाधान के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा टोलफ्री नंबर 1800-233-0008 जारी किया गया है। इस बारे में कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड जगदलपुर श्री एचएस मरकाम ने बताया कि उक्त टोलफ्री नम्बर द्वारा सीधे विभाग से संपर्क कर पेयजल सम्बन्धी समस्या के बारे में अवगत कराया जा सकता है। वर्तमान में जिले के ग्रामीण इलाकों में मरम्मत योग्य हैण्डपम्पों का सुधार किया जा रहा है। साथ ही क्रेडा के माध्यम से सोलर ड्यूल पम्पों का संधारण सुनिश्चित किया जा रहा है। पेयजल व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में शिकायत निवारण के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारी के तहत दरभा एवं लोहण्डीगुडा हेतु एसडीओ श्री हिरेन्द्र बघेल मोबाइल नंबर 78289-57721, बास्तानार एवं तोकापाल के लिए उप अभियंता श्री एसएस पैकरा मोबाइल नंबर 75873-62080, बकावण्ड एवं बस्तर हेतु उप अभियंता श्री आलोक मंडल मोबाइल नंबर 99936-99227 और जगदलपुर ब्लॉक के लिए एसडीओ श्रीमती के. सुनिता मोबाइल नंबर 94252-65225 को दायित्व सौंपा गया है। इन प्रभारी अधिकारियों से भी संपर्क कर पेयजल सम्बन्धी समस्या के सम्बंध में अवगत कराया जा सकता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने दी भूमिहीन कृषि मजदूरों को बड़ी सौगात बस्तर के हजारों खातों में पहुँची सहायता राशि

      जगदलपुर, 25 मार्च 2026/  राज्य शासन ने प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर और भूमिहीन परिवारों को संबल देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सत्र 2025-26 के लिए…

    Read more

    बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी जिला अस्पताल में हुआ जन्मजात मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

    जगदलपुर, 25 मार्च 2026/ बस्तर के नौ वर्षीय बालक ललित मौर्य के जीवन में अब खुशियों का एक नया सवेरा हुआ है। जिले के विकासखंड बस्तर के अंतर्गत ग्राम पंचायत नदीसागर…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने