Ro no D15139/23

शासन द्वारा पूरा धान खरीदने से किसान देवल साहू के चेहरे में झलकी खुशी

धान बिक्री की राशि से बनाएंगे नया घर
– ग्राम जंगलेसर के किसान देवल ने धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी में अंतिम टोकन में 133 क्विंटल धान का किया विक्रय
– ऑनलाईन टोकन काफी सुविधाजनक
– धान उपार्जन केन्द्र में अच्छी व्यवस्था होने से धान बिक्री करना हुआ आसान
राजनांदगांव 28 जनवरी 2026। राज्य शासन द्वारा धान खरीदी नीति के माध्यम से जिले के किसानों का डिजिटल एवं बायोमेट्रिक प्रणाली से पारदर्शी, सरल और सुचारू तरीके से धान खरीदी की जा रही है। किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान खरीदी की जा रही है। जिससे किसानों की आय में वृद्धि एवं आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है, उनके उन्नति के राहे खुल गए है। शासन-प्रशासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में मिल रही सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर जिले के किसान बहुत खुश है।
राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जंगलेसर के किसान श्री देवल साहू आज धान खरीदी केन्द्र कन्हारपुरी में अपने अंतिम टोकन के माध्यम से 133 क्विंटल धान बिक्री किया। किसान श्री देवल साहू ने पारदर्शी, सरल और सुचारू तरीके से पूरा धान बिक्री होने पर खुशी जाहिर की। किसान श्री देवल ने कहा कि समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना से किसानों के लिए उन्नति का राह खोल दिया है। खेती-किसानी कार्य से किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में  ऑनलाईन अंतिम टोकन कटने के बाद धान बिक्री किया है। पहले टोकन में धान बिक्री से उन्हें दो दिवस के भीतर एक मुश्त राशि मिली है। उन्होंने बताया कि उनके पास 40 एकड़ खेती जमीन है। जिसमें वे धान की फसल लिए थे। सोसायटी से खाद-बीज के लिए समय पर ऋण उपलब्ध होने से फसल का अच्छा उत्पादन हुआ है। किसान श्री देवल ने बताया कि इस वर्ष धान बिक्री की राशि से नया घर निर्माण करने सोच रहे है। उन्होंने कहा कि शासन की धान खरीदी नीति से किसानों के जीवन स्तर में परिवर्तन आया है। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने से जीवन स्तर बढ़ा है।
किसान श्री देवल ने बताया कि पहले सोसायटी में टोकन के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब मोबाईल एप्प के माध्यम से ही घर बैठे ऑनलाईन टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिली है, जो कि उनके लिए काफी सुविधाजनक साबित हुआ है। धान खरीदी केन्द्र पहुंचते ही उनके धान की नमी जांच की गई और पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया गया। बारदाना में धान भरने, तौलाई, सिलाई तथा स्टेकिंग करने सहित खरीदी केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में सुविधा उपलब्ध है, जिनके माध्यम से समय पर ही उनका धान विक्रय हुआ है। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में अच्छी व्यवस्था होने से उनके धान की बिक्री आसानी से समय पर सुनिश्चित हुआ है, जिससे वे बहुत ही संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में पहुॅचने वाले किसानों के लिए बैठक, पेयजल, शौचालय आदि की भी व्यवस्था है, जो उन्हें धान खरीदी के कार्य में काफी सुविधाजनक लगा। किसान श्री देवल ने किसानों की उपज का उचित मूल्य और धान उपार्जन केन्द्र में की गई बेहतर व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात