Ro no D15139/23

211 वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन

*विभिन्न स्थानों पर होगा ध्वज वितरण और भव्य रैली*

रायपुर, 12 अगस्त 2026/ आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा कल 13 अगस्त को भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

कमांडेंट डॉ. विनोद कुमार टंडन ने जानकारी दी कि इस अभियान के माध्यम से नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने तथा घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

*कार्यक्रम की रूपरेखा*

इस कार्यक्रम के तहत 13 अगस्त को प्रातः 10 बजे 211 वाहिनी सीआरपीएफ मुख्यालय, थनौद (नया रायपुर) में झंडा वितरण, प्रातः 10:15 बजे श्री रावतपुरा सरकार चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में झंडा वितरण कर देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करेंगे और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर और देश के विकास का संकल्प दिलाया जाएगा l इसी प्रकार प्रातः 10:25 बजे बालको मेडिकल सेंटर में झंडा वितरण, प्रातः 10:35 बजे: अभनपुर में झंडा वितरण और प्रातः 10:45 बजे राजिम में झंडा वितरण एवं तिरंगा रैली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

सीआरपीएफ की 211 बटालियन ने आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया बंधुओं से इस राष्ट्रभक्ति के महापर्व में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इस अवसर पर देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करेंगे और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर और देश के विकास का संकल्प दिलाया जाएगा l

  • Related Posts

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल से बलरामपुर-रामानुजगंज में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर

    *हजारों यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत*   *मंत्री श्री नेताम ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में की सौजन्य मुलाकात*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ आदिम जाति और…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशवासियों को दी हरेली की बधाई

    गौमाता और कृषि औजारों की पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल व खुशहाली का कामना की*   रायपुर. 12 अगस्त 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज छत्तीसगढ़ के पहले त्योहार…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम