Ro no D15139/23

मेहनत ही सफलता की कुंजी, पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर लें हिस्साः कलेक्टर कुणाल दुदावत

कोरबा 03 अगस्त 2026/शासकीय ई.व्ही. पीजी कॉलेज कोरबा के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने युवाओं को मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास को सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करना आवश्यक है। विद्यार्थी अपने कॉलेज के साथ-साथ जिले में उपलब्ध पुस्तकालय (लाइब्रेरी) का भी अधिक से अधिक उपयोग करें और नियमित अध्ययन की आदत विकसित करें।
कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि जिला प्रशासन युवाओं को बेहतर शैक्षणिक एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न खेल मैदानों का विकास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज परिसर में टर्फ मैदान विकसित करने की योजना है। इसके अलावा प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में आधुनिक एस्ट्रोटर्फ मैदान तैयार किया जा रहा है। बॉक्सिंग, तीरंदाजी सहित अन्य खेलों के लिए भी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में खेलों के क्षेत्र में कई नई योजनाएं और प्रस्ताव लागू किए जाएंगे, जिससे जिले के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा और खेल का संतुलन व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कलेक्टर श्री दुदावत ने विद्यार्थियों को यह भी जानकारी दी कि जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के माध्यम से खनन प्रभावित एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से उपलब्ध शासकीय योजनाओं का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!