Ro no D15139/23

कम जमीन, दृढ़ संकल्प किसान गोपाल सिंह की मेहनत बनी मिसाल

जिले के कोरबा ब्लॉक के ग्राम कछार में रहने वाले किसान गोपाल सिंह कँवर भले ही कम जमीन के मालिक हों, लेकिन खेती के प्रति उनकी लगन और सरकारी योजनाओं से मिली प्रोत्साहन राशि ने उनकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाए हैं।
गोपाल सिंह लगभग दो एकड़ में खेती करते हैं और धान की फसल लेते हैं। वे बताते हैं कि सरकार द्वारा किसानों के लिए उठाए गए कदम व निर्णय बेहद लाभकारी साबित हुए हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। उनका कहना है कि प्रति क्विंटल धान पर रूपये 3100 मिलने से किसानों को बेहतर आय प्राप्त हो रही है, जिससे वे खेती जारी रखने के लिए प्रेरित होते हैं।
गोपाल सिंह ने इस वर्ष अपने एक एकड़ खेत से 20 क्विंटल धान बेचा है। वे बताते हैं कि पिछले वर्ष भी उन्होंने लगभग इतनी ही मात्रा में धान बेचा था। प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई में किया, जिससे उनके परिवार को स्थायी लाभ मिला।
कृषक उन्नति योजना के तहत अतिरिक्त राशि मिलने से उनकी आय और बढ़ी है। गोपाल सिंह कहते हैं कि धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती।
कम जमीन होने के बावजूद गोपाल सिंह की मेहनत, सरकार की योजनाओं का सही उपयोग और कृषि के प्रति समर्पण अन्य कृषकों के लिए भी प्रेरणादायी है।

  • Related Posts

    जिला स्तरीय सतर्कता एवं जिला स्तरीय सर्वेक्षण समिति की बैठक 30 मार्च को

    राजनांदगांव 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में 30 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे जिला कार्यालय के अपर कलेक्टर कक्ष क्रमांक 30 में मैनुअल स्कैवेंजर्स…

    Read more

    पोट्ठ लईका पहल से बच्ची परिधी हुई पूरी तरह स्वस्थ, सामान्य श्रेणी में पहुंची

    -* पालक चौपाल के मार्गदर्शन, पोषण और सतत देखभाल से बदली सेहत* राजनांदगांव 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला प्रशासन द्वारा संचालित पोट्ठ लईका पहल गंभीर कुपोषित बच्चों को…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?