Ro no D15139/23

गाइडलाइन दरों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में हवन-पूजन

छत्तीसगढ़ में जमीन की गाइडलाइन दरों में की गई भारी-भरकम बढ़ोतरी के खिलाफ सत्यमेव जयते फाउंडेशन द्वारा प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करते हुए हनुमान जी के मंदिर में यज्ञ किया जाएगा । हवन के पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ विष्णु देव साय जी को गाइडलाइन में की गई बढ़ोतरी वापस लेने की मांग युक्त ज्ञापन दिया जाएगा ।
सत्यमेव जयते फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक कन्हैया अग्रवाल ने उक्तशय की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश की आम जनता, मध्यम वर्ग, छोटे व्यवसायियों और गृह निर्माण की इच्छा रखने वाले परिवारों पर इस बढ़ोतरी का सीधा प्रभाव पड़ रहा है । जिसके विरोध में फाउंडेशन चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है। इसी क्रम में दिनांक 29 नवंबर, शनिवार को प्रातः 11 बजे महिला समृद्धि बाजार, बुढ़ेश्वर मंदिर के सामने, पुरानी बस्ती स्थित हनुमान मंदिर में प्रदेश की भाजपा सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने तथा बढ़ी हुई गाइडलाइन दरों को वापस लेने की प्रार्थना करने हवन-पूजन किया जाएगा । हवन-पूजन के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा । गाइडलाइन दरों में की गई अव्यवहारिक एवं अत्यधिक बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, आम जनता पर वित्तीय बोझ कम करने के लिए दरों की पुनर्समीक्षा की मांग की जाएगी …
प्रदेश संयोजक कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि  सरकार निम्न वर्ग निम्न मध्यम वर्गीय मध्यवर्गीय लोगों के घर बनाने का सपना तोड़ने का जो काम कर रही है उसके खिलाफ पूरा प्रदेश आंदोलन रथ है प्रदेश की जनता के साथ मिलकर इस आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा । उन्होंने कहा कि गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी से युवा, रोजगार-व्यवसायी, गृह निर्माता तथा किरायेदार सभी प्रभावित हो रहे हैं । फाउंडेशन जनता की आवाज को सरकार तक मजबूती से पहुँचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
सत्यमेव जयते फाउंडेशन ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों और हितचिंतकों से आग्रह है कि वे इस आंदोलन में सम्मिलित होकर जनहित की इस महत्वपूर्ण लड़ाई में सहभागी बनें ।

  • Related Posts

    महिला द्वारा नाबालिग बालक के साथ अनाचार, पोक्सो अधिनियम के तहत कार्यवाही महिला के खिलाफ अपराध दर्ज

    कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें महिला के विरुद्ध नाबालिग बालक के साथ अनाचार किए जाने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव* *व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के लिए 2 लाख…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?