Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

– स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर 200 बच्चों को मेडिसिन किट का किया गया वितरण

राजनांदगांव 19 मार्च 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार विशेष बाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में छुरिया विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
विशेष बाल स्वास्थ्य शिविर में अति गंभीर कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की जांच, स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का आंकलन कर आवश्यक उपचार की सलाह दी गई। शिविर में 200 बच्चों को मेडिसिन किट वितरित की गई। मेडिसिन किट के माध्यम से प्रोटीन पाउडर, मल्टीविटामिन, जिंक, एलबेंडाजोल, अमॉक्सिसिलिन सहित अन्य आवश्यक दवाइयां एवं पोषण सामग्री वितरित की गई। शिविर के दौरान बच्चों के अभिभावकों को पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण परामर्श प्रदान किया गया, जिससे बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देने एवं कुपोषण की रोकथाम में सहायता मिल सके। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ब्लॉक मेडिकल टीम, एएनएम एवं फार्मासिस्ट उपस्थित थे।

  • Related Posts

    उल्लास कार्यक्रम: जेल में शिक्षा के जरिए सुधार की नई पहल

    धमतरी 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला जेल धमतरी में बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक अभिनव पहल की जा रही है। “उल्लास कार्यक्रम…

    Read more

    कलेक्टर ने अंगारमोती माता मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाएँ देखी,नौकायन प्रतियोगिता की तैयारियों का भी लिया जायजा

    धमतरी 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) पावन नवरात्रि के प्रथम दिवस कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने अंगारमोती माता मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सौंदर्यीकरण…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट