Ro no D15139/23

जिला जेल दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित

*76 बंदियों की हुई मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग*

 

*ब्रेन हेल्थ क्लिनिक और जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मिला निःशुल्क परामर्श*

 

*तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया गया मार्गदर्शन*

 

रायपुर, 16 जून 2026/ कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके के मार्गदर्शन में जिला जेल दंतेवाड़ा में एक दिवसीय ब्रेन हेल्थ क्लिनिक एवं मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा संचालित ब्रेन हेल्थ क्लिनिक तथा जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया।

 

*76 बंदियों की हुई स्वास्थ्य जांच*

 

शिविर के दौरान कुल 76 बंदियों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं स्क्रीनिंग की गई। जांच के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की पहचान कर आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी सुझाव दिए गए। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित यह पहल मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

*विशेषज्ञों ने किया स्वास्थ्य मूल्यांकन*

 

जांच के दौरान 20 से अधिक बंदियों में नींद संबंधी समस्याएं पाई गईं, जबकि एक बंदी में गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या के लक्षण चिन्हित किए गए। इसके अलावा 53 बंदियों को सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।

 

*मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक*

 

मानसिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देश दीपक ने बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य और ब्रेन हेल्थ के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य की तरह ही महत्वपूर्ण है और समय पर पहचान एवं उपचार से कई समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है।

 

*जिला चिकित्सालय में उपलब्ध हैं निःशुल्क सेवाएं*

 

शिविर में बंदियों को बताया गया कि जिला चिकित्सालय में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए निःशुल्क परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, नशामुक्त जीवनशैली और मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपायों की जानकारी भी दी गई।

 

*पुनर्वास और समग्र स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान*

 

कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य की नियमित जांच, समय पर उपचार और उनके समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। इस प्रकार की पहलें बंदियों के पुनर्वास और समाज की मुख्यधारा में उनकी सकारात्मक वापसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

 

इस अवसर पर मनोवैज्ञानिक श्री शुभम उइके, जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रतिनिधि श्री सूरज बघेल सहित जिला जेल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर बल दिया।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात