Ro no D15139/23

खराब सर्जिकल ब्लेड को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, वापस मंगाए गए उत्पाद

*सभी अस्पतालों में नए बैच की होगी आपूर्ति*

रायपुर, 23 जुलाई 2025/
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश तथा सीजीएमएससी के अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के की पहल पर स्वास्थ्य विभाग ने आम जन के हित में शिकायत मिलते ही आवश्यक कदम उठाते हुए खराब गुणवत्ता वाले सर्जिकल ब्लेड को मेडिकल कॉलेजों तथा शासकीय अस्पताओं से वापस मंगवाया है। सर्जिकल ब्लेड साइज 22 , बैच नंबर जी 409  के उत्पाद उपयोग के अयोग्य पाए गए, जिसके बाद सीजीएमएससी ने यह कार्रवाई की है।

राज्य के विभिन्न अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में वितरित इन सर्जिकल ब्लेड्स में जंग लगे होने की शिकायत विभाग को प्राप्त हुई थी। इसे ऑपरेशन थिएटर में इस्तेमाल करने से मरीनों में सेप्टिक होने का खतरा था।

इसके बाद सभी संबंधित संस्थानों को निर्देश जारी कर इस उत्पाद को उपयोग से हटाने एवं वापस करने को कहा गया है। सीजीएमएससी ने जानकारी दी है कि संबंधित फर्म पुराने बैच के सर्जिकल ब्लेड के बदले नए बैच की आपूर्ति सभी अस्पतालों में की जाएगी।

शासन द्वारा उठाया गया यह कदम जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसी किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिलती रहे।

  • Related Posts

    मनरेगा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग मनरेगा क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल

      *ई-केवायसी, जियो-टैगिंग और क्यूआर कोड से पारदर्शिता को मिली नई गति* *रायपुर, 09 अप्रैल 2026/* महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ राज्य…

    Read more

    आजीविका मिशन से रमशीला कश्यप को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

        *किराना दुकान से लगभग 25 हजार रुपये की कर रहीं हैं आय अर्जित* रायपुर, 09 अप्रैल 2026। एक समय माओवाद से प्रभावित रहा कोंडागांव जिले का दूरस्थ ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….