Ro no D15139/23

हिमाचल में भी पैर पसार रहा कोरोना, कोविड मामलों में बढ़ोतरी पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, एडवाइजरी जारी

शिमला । हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण नई एडवाइजरी जारी की है। अस्पताल परिसरों में मास्क अनिवार्य किया गया है और वरिष्ठ नागरिकों को भीड़भाड़ वाले स्थानों में मास्क पहनने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्क रहने और रोकथाम के उपाय अपनाने के निर्देश दिए हैं। नागरिकों को सामाजिक दूरी बनाए रखने और स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी गई है।

देशभर में कोविड-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से एक नई एडवाइजरी जारी की गई है।

अस्पताल परिसरों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों, और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थानों में मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

सभी नागरिकों और स्वास्थ्य संस्थानों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों और सरकारी अस्पतालों के अधीक्षकों को सतर्क रहने, स्थिति की निगरानी करने और आवश्यक रोकथाम उपाय अपनाने को कहा है।इसके साथ ही राज्य में इन्फ्लूएंजा और सामान्य सर्दी के मामलों की भी सक्रिय निगरानी की जा रही है। एडवाइजरी में आम जनता से कोविड-19 और अन्य श्वसन संक्रमणों से बचाव के लिए सावधानियां बरतने को कहा गया है:

सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की गई है, खासकर सार्वजनिक स्थानों पर।

हाथों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए साबुन और सैनिटाइजर के नियमित उपयोग पर जोर दिया गया है।

दरवाजों के हैंडल, रेलिंग और सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई और कीटाणुशोधन के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    Nepal Flood: नेपाल में आई भयावह जलप्रलय के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती लापता लोगों तक पहुंचने की है. रसुवा और नुवाकोट जिलों की जलविद्युत परियोजनाओं में काम करने वाले 500…

    Read more

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Nepal Flash Flood: नेपाल की त्रिशूली नदी का जलस्तर रविवार की सुबह बढ़ गया. नदी का जलस्तर बढ़ने से चरौदी बाजार को गोरखा जिले से जोड़ने वाला झूला पुल बह गया.…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात