Ro no D15139/23

मनेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल में लगातार बढ़ रही हैं स्वास्थ्य सुविधाएं

*तीन माह में 1827 मरीजों को मिला उपचार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में मिली सफलता*

रायपुर 24 अक्टूबर 2025/ स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निरंतर प्रयासों से मनेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल ने जुलाई से सितंबर 2025 की अवधि में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। अस्पताल की त्रैमासिक रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में कुल 1827 मरीजों को उपचार एवं देखभाल की सुविधा प्रदान की गई। यह उपलब्धि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सतत सुदृढ़ीकरण और आमजन में बढ़ते भरोसे को दर्शाती है।

अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित मामलों की संख्या सबसे अधिक रही। इस अवधि में 596 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (ANC और 375 प्रसवोत्तर माताओं की देखभाल (PNC) की गई। यह आंकड़ा दर्शाता है कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता लगातार बढ़ रही है।

सामान्य बीमारियों के साथ-साथ आपातकालीन स्थितियों में भी अस्पताल की चिकित्सा टीम ने त्वरित और प्रभावी सेवाएँ प्रदान कीं। एनीमिया के 150 , बुखार के 201 ,सड़क दुर्घटना (RTA) के 40, सर्पदंश के 53, भालू हमले के 5, विषाक्तता के 9 तथा जलने के 6 मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया। इसके अलावा 80 सिजेरियन ऑपरेशन (LSCS) भी सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार अब रेफर किए जाने वाले मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है, जो स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता का सकारात्मक संकेत है। यह सफलता अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम भावना, समर्पण और जनसेवा के प्रति निष्ठा का परिणाम है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि आने वाले महीनों में मरीजों की सुविधा के लिए नई चिकित्सा सेवाएँ और आधुनिक उपकरण जोड़े जाएंगे, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात