Ro no D15139/23

माताओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता- कलेक्टर मिश्रा

कलेक्टर के निर्देश पर मगरलोड स्वास्थ्य केन्द्र में लगेगी एनेस्थीसिया डॉक्टर की ड्यूटी

कलेक्टर ने स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा की

धमतरी 29 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जिले की माताओं एवं बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थ विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं सोनोग्राफी मशीन की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि गर्भवती महिला के स्वास्थ्य जांच समय पर की जाये। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बीते दिनों जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कुछ केन्द्रों में भर्ती कुपोषित बच्चों की संख्या कम होना पाया गया है। अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि पोषण पुनर्वास केन्द्र में कोई भी बिस्तर खाली न रहे। एक बच्चें के स्वस्थ्य होते ही दूसरे बच्चे को भर्ती कराकर उसे आवश्यक पोषण प्रदान कर सुपोषित किया जाये। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें, एनआरसी तक लेकर आये। इसके लिए आवश्यक हो तो कुपोषित बच्चे के माता-पिता को समझाईश भी दी जाए।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में बीते वर्ष हुए प्रसवों में मृत महिलाओं और उनके कारणों की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से किये गये सी-सेक्शन आपरेशन एवं उनकी मृत्यु के कारणों के बारे में भी पूछा और जिन क्षेत्र में ज्यादा हुई है, उसकी जानकारी प्रस्तुत करने कहा। कलेक्टर ने जिले के ऐसे स्वास्थ्य केन्द्र जहां विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है, वहां निजी चिकित्सकों को हायर करने कहा। उन्होंने यह भी कहा कि गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है कि प्रसव अस्पताल में हो, इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग से समन्वय कर शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि आपातकालीन प्रसव केस के लिए जिला अस्पताल में रोस्टरवार डाक्टरों की ड्यूटी लगाये। बैठक में उपस्थित नहीं होने पर प्रायवेट अस्पताल के नोडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश सी एम एच ओ को दिये। बैठक में कलेक्टर ने मगरलोड एनआरसी को शीघ्र नये भवन में स्थानांतरित करने कहा। इस दौरान कलेक्टर ने जिले में संचालित मानसिक स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड और वय वंदन पंजीयन की जानकारी ली। कलेक्टर ने निजी अस्पतालों मे आयुष्मान कार्ड के उपयोग एवं आहरित राशि की सूची प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    नशामुक्ति के संदेश को सशक्त बनाने विद्यालय में होंगी चित्रकला, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं

    धमतरी, 18 अगस्त 2026। जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल