
*धमतरी, 01 अक्टूबर 2025/जिला धमतरी में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए शासन एवं प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अकलाडोंगरी में एम्बुलेंस सेवाओं की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला धमतरी के आदेश क्रमांक/2025/444/ धमतरी दिनांक 22 सितम्बर 2025 के अनुसार श्री दुष्यंत कुमार साहू को एम्बुलेंस चालक के रूप में नियमित ड्यूटी हेतु नियुक्त किया गया है। वे निरंतर सेवाओं में उपस्थित होकर आमजन को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।*
*हाल ही में एक समाचार पत्र में तथ्यों की पुष्टि किए बिना भ्रामक जानकारी प्रकाशित की गई थी। यह स्पष्ट किया जाता है कि संबंधित समाचार तथ्यात्मक नहीं है। जिला स्वास्थ्य विभाग पारदर्शिता और सत्य जानकारी को प्राथमिकता देते हुए इस समाचार का खंडन करता है।*
*ध्यान देने योग्य है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। एम्बुलेंस सेवाएँ 24 घंटे सक्रिय रहकर आपात स्थिति में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों को लाभ पहुँचा रही हैं।*
*स्वास्थ्य विभाग आमजन से अपील करता है कि वे सही जानकारी पर ही विश्वास करें और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएँ। प्रशासन जनहित के कार्यों में पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*








