Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं

पीएम जनमन योजना के तहत पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

जशपुरनगर 10 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिलेभर में संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मनोरा जनपद के ग्राम खरसोता-बिछीटोली में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन योजना) के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जहां ग्रामीणों को उनके गांव के समीप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे पहाड़ी कोरवा परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों की जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित की तथा गंभीर मरीजों को आगे उपचार हेतु आवश्यक सलाह भी दी। महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में इस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचने से उन्हें काफी राहत मिल रही है। पहले छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन अब शिविर के माध्यम से गांव में ही उपचार उपलब्ध हो रहा है। स्वास्थ्य शिविर में पोषण, टीकाकरण, मातृ स्वास्थ्य एवं सामान्य बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी भी दी गई।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता कप 2026 में दिखेगा खेल भावना और सौहार्द का उत्सव

      प्रशासन, मीडिया एवं विभिन्न विभागों की टीमें होंगी आमने-सामने, 14 अगस्त को होगा रोमांचक मुकाबला धमतरी, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आपसी सद्भाव, टीम भावना और…

    Read more

    मनेन्द्रगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण

      रायपुर, 13 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल इस वर्ष मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिला मुख्यालय…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां