Ro no D15139/23

दुर्गम पंडो बस्ती तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 54 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

*संभावित महामारी की रोकथाम के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर, 25 पेयजल स्रोतों का किया गया शुद्धीकरण*

रायपुर , 15 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप दूरस्थ एवं विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बलरामपुर जिले में विशेष स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत चेरा के आश्रित पंडो बाहुल्य हरिजन पारा में वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं तथा संभावित महामारी की रोकथाम के लिए आवश्यक उपाय किए गए।

आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 54 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर के दौरान 17 लोगों का रक्तचाप परीक्षण, 17 लोगों की शुगर जांच तथा 46 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच की गई। इसके अलावा खुजली से प्रभावित 15 मरीजों, दाद से पीड़ित 6 मरीजों और दर्द संबंधी समस्या वाले 5 मरीजों का उपचार कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही 5 लोगों की कुष्ठ रोग संबंधी जांच भी की गई।

स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल के उपयोग, मौसमी बीमारियों से बचाव तथा समय पर उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए गांव में उपयोग किए जा रहे 25 पेयजल स्रोतों का जल शुद्धीकरण भी किया गया।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को किसी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में तत्काल मितानिन अथवा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से संपर्क करने तथा आवश्यकता पड़ने पर निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार लेने की सलाह दी। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मितानिनों को आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई हैं।

जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य निगरानी, जांच, जागरूकता और स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिससे संभावित महामारी की रोकथाम के साथ-साथ ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। यह पहल विशेष पिछड़ी जनजातियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने अंतरिक्ष संगवारी अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

    जशपुरनगर 27 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया में अंतरिक्ष संगवारी अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी को मिलेगा नया विस्तार

    *31 अगस्त को नवा रायपुर में क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की 8वीं किश्त की नीलामी पर होगा रोड शो*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक