Ro no D15139/23

आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को मिल रहा है बढ़ावा

*10 लाख से अधिक लोगों को आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से मिला स्वास्थ्य लाभ*

रायपुर, 04 नवंबर 2025/
आयुष विभाग द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत नागरिकों के शारीरिक, मानसिक, बौध्दिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने हेतु राज्य में 32 आयुष योगा वेलनेस सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक योग की परंपरा को पहुँचाना तथा आधुनिक जीवनशैली में उत्पन्न तनाव, अवसाद एवं अस्वस्थता से मुक्ति दिलाना है।

राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित योगा वेलनेस सेंटरों में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा योगासन, प्राणायाम, ध्यान, सूर्य नमस्कार, प्राकृतिक चिकित्सा एवं आहार परामर्श जैसी गतिविधियाँ नियमित रूप से कराई जा रही हैं। इन केन्द्रों में निःशुल्क नागरिकों को दैनिक योगाभ्यास की सुविधा दी जा रही है। योगा वेलनेस सेंटर न केवल स्वास्थ्य संवर्धन के केंद्र हैं बल्कि ”रोग से मुक्त जीवन की ओर जनआंदोलन” के रूप में उभर रहे हैं। विभाग का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को योग से जोड़ना और “फिट इंडिया” की भावना को साकार करना है।

इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, दवाओं पर निर्भरता कम करने तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में उल्लेखनीय परिणाम देखने को मिल रहे हैं। विभाग द्वारा समय-समय पर योग शिविर, कार्यशाला एवं विशेष अभियान भी आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। अब तक कुल 10.60 लाख से अधिक लाभार्थियों ने आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से अपने स्वास्थ्य में सुधार प्राप्त किया है।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत