Ro no D15139/23

राज्योत्सव मेला स्थल में स्वास्थ्य विभाग के जनकल्याणकारी योजनाओं की मिल रही है जानकारी

*छत्तीसगढ़ राज्य की 25 वर्षों की गौरवशाली स्वास्थ्य यात्रा को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित कर रहा है विभाग का स्टॉल*

रायपुर, 04 नवम्बर 2025/
नवा रायपुर में आयोजित पाँच दिवसीय ‘रजत महोत्सव-2025’ में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का स्टॉल जनसामान्य के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। विभाग द्वारा लगाए गए इस स्टॉल में छत्तीसगढ़ राज्य की 25 वर्षों की गौरवशाली स्वास्थ्य यात्रा को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

स्टॉल में आगंतुकों को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे प्रदेश के नागरिक इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें। प्रदर्शनी में विशेष रूप से उन योजनाओं को स्थान दिया गया है, जिनकी शुरुआत छत्तीसगढ़ से हुई और जिन्हें बाद में भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनाया। इनमें वर्ष 2002 में प्रारंभ हुआ मितानिन मॉडल (जो आगे चलकर राष्ट्रीय आशा कार्यक्रम के रूप में विस्तारित हुआ) प्रमुख है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अप्रैल 2018 को बीजापुर के जांगला में देश के पहले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया था, जिसे अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना के रूप में जाना जाता है।

छत्तीसगढ़ से प्रारंभ हुई निक्षय पोषण योजना को भी वर्ष 2018 में केंद्र सरकार ने अपनाकर देशभर में लागू किया। इसी प्रकार राज्य की आईपीएचएल लैब मॉडल व्यवस्था आज पारदर्शी डिजिटल रिपोर्टिंग और त्वरित सेवाओं के लिए देशभर में एक अनुकरणीय उदाहरण बन चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में टीबी नियंत्रण कार्यक्रम, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा आयुष विभाग से संबंधित विस्तृत जानकारी भी प्रदर्शित की गई है।

पिछले 25 वर्षों में स्वास्थ्य विभाग ने सुदृढ़ अवसंरचना, प्रशिक्षित मानव संसाधन, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण औषधियाँ तथा स्वास्थ्य नवाचारों के माध्यम से “स्वस्थ प्रदेश, समृद्ध छत्तीसगढ़” की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।

  • Related Posts

    सकारात्मक व निष्पक्ष लेखन से ही संभव है समाज परिवर्तन – कुलपति प्रो. दयाल

      भानुप्रतापपुर के छात्रों ने किया केटीयू का शैक्षणिक भ्रमण ​रायपुर, 26 अगस्त 2026/कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (केटीयू), रायपुर में शासकीय महर्षि वाल्मीकि कॉलेज, भानुप्रतापपुर के पत्रकारिता विभाग…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ईद मिलादुन्नबी की बधाई

    रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज़ बेग एवं शहर सीरतुन्नबी कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी से सौजन्य…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए