Ro no D15139/23

“स्वस्थ नारी-सशक्त नारी” अभियान का जिले में शुभारंभ महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए आयोजित किए गए विविध स्वास्थ्य शिविर

अम्बिकापुर 29 सितम्बर 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशन में सरगुजा जिले में “स्वस्थ नारी दृ सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त विकासखंडों एवं मेडिकल कॉलेज में स्वस्थ माँ शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं।

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालय में आयोजित शिविर में योग अभ्यास, स्वास्थ्य जांच, एवं पोषण संबंधी परामर्श प्रदान किए गए। वहीं, वृद्धाश्रम में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत की उपस्थिति में वृद्धजनों के लिए भी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर जांच एवं उपचार किया गया। महिला गृहबंदी में कुल 70 महिलाओं की मधुमेह, उच्च रक्तचाप, सिकल सेल, मानसिक स्वास्थ्य एवं अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार के महत्व से अवगत कराना है। शिविरों में विशेष रूप से कैंसर, एनीमिया, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, टीबी आदि की गहन जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

मातृत्व स्वास्थ्य नोडल अधिकारी डॉ. रोजलीन आर. एक्का ने बताया कि यह पहल मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिविरों में महिलाओं को परिवार नियोजन के आधुनिक साधनों जैसे कॉपर-टी, अंतरा इंजेक्शन, कंडोम आदि के उपयोग की जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा, “जब नारी स्वस्थ होगी, तभी परिवार और समाज सशक्त होगा। एक स्वस्थ महिला ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला रखती है।“ महिलाओं को बताया गया कि एनीमिया एक प्रमुख समस्या है, विशेष रूप से गर्भावस्था और किशोरावस्था में। इससे बचाव के लिए गुड़, चना, खजूर, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, दूध, दाल आदि का सेवन जरूरी है।

डीपीएम डॉ. पुष्पेन्द्र राम ने माताओं को जंक फूड से परहेज की सलाह दी और बताया कि अस्वास्थ्यकर खानपान से अनेक बीमारियों का खतरा बढ़ता है। गर्भावस्था के दौरान नियमित एंटीनेटल चेकअप, टीकाकरण, और स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

शिविरों में महिलाओं को माहवारी स्वच्छता के बारे में भी जागरूक किया गया और सही उत्पादों के उपयोग की जानकारी दी गई।

यह अभियान आने वाले दिनों में भी जिलेभर में जारी रहेगा, ताकि हर महिला को उसके स्वास्थ्य के प्रति सजग और जागरूक बनाया जा सके।

  • Related Posts

    राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित 5 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे आवेदन

    अम्बिकापुर 23 जुलाई 2026/   खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर…

    Read more

    जिला पंचायत की सामान्य सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा, जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की रखीं समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही करने दिए गए निर्देश

    अम्बिकापुर 23 जुलाई 2026/  जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई।  बैठक में…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए