Ro no D15139/23

श्रवण यंत्र बना नई जिंदगी की सौगात, फिर सुनाई देने लगी अपनों की आवाज

 कोरबा 22 जुलाई 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक हितैषी योजनाएं जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत ग्राम चौराभाठा, दोंगामा, नोनबिर्रा निवासी 68 वर्षीय श्रीमती परस बाई, पति स्वर्गीय बूंद राम को समाज कल्याण विभाग द्वारा श्रवण यंत्र (कान की मशीन) प्रदान किया गया, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद का संचार हुआ है।
परस बाई लंबे समय से सुनने में कठिनाई का सामना कर रही थीं। कानों से ठीक से सुनाई नहीं देने के कारण उन्हें परिवार के सदस्यों की बातें समझने, लोगों से संवाद करने और दैनिक कार्यों में काफी परेशानी होती थी। उन्होंने समाज कल्याण विभाग से श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने का आवेदन किया था। आवेदन पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें निःशुल्क श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया।
श्रवण यंत्र लगाते ही श्रीमती परस बाई ने अपने परिवार की आवाजें स्पष्ट रूप से सुनीं। वर्षों बाद अपनों की आवाज सुनकर उनकी आंखें खुशी से चमक उठीं और चेहरे पर मुस्कान लौट आई। अब वे आत्मविश्वास के साथ लोगों से बातचीत कर रही हैं, सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं तथा पहले की अपेक्षा अधिक सहज और खुशहाल जीवन जी रही हैं।
भावुक होकर श्रीमती परस बाई ने कहा, “यह कान की मशीन मेरे लिए नई जिंदगी का उपहार है। अब मैं अपने परिवार और आसपास की दुनिया की आवाजें फिर से सुन पा रही हूँ। इसके लिए मैं जिला प्रशासन, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत तथा समाज कल्याण विभाग की हृदय से आभारी हूँ।”

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल