Ro no D15139/23

समाज कल्याण विभाग की पहल बनी शुभम की नई ताकत

*वॉकर मिला तो बढ़े आत्मविश्वास के साथ कदम*

रायपुर, 22 जुलाई 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं तब सबसे अधिक सार्थक होती हैं, जब वे किसी जरूरतमंद के जीवन में वास्तविक बदलाव लेकर आती हैं। समाज कल्याण विभाग की ऐसी ही एक पहल ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम बांधाबाजार निवासी 90 प्रतिशत दिव्यांग शुभम कुमार गंधर्व के जीवन में नई उम्मीद का संचार किया है।

जन्म के कुछ समय बाद पोलियो से प्रभावित होने के कारण शुभम का बचपन अनेक कठिनाइयों के बीच बीता। सामान्य बच्चों की तरह चलना-फिरना उनके लिए संभव नहीं था और दैनिक कार्यों के लिए भी उन्हें परिवार के सहयोग पर निर्भर रहना पड़ता था। सीमित संसाधनों के बावजूद उनके माता-पिता ने कभी उनका हौसला टूटने नहीं दिया। उनकी

माता ने अपने हाथों से लकड़ी का सहारा तैयार किया, जिसके सहारे शुभम धीरे-धीरे चलने का प्रयास करते रहे।

इसी बीच समाज कल्याण विभाग की सहायक उपकरण योजना की जानकारी मिलने पर परिवार ने आवेदन किया। विभाग ने संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए शुभम को वॉकर उपलब्ध कराया। यह वॉकर उनके लिए केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर जीवन की नई शुरुआत बन गया।

वॉकर मिलने के बाद शुभम अब पहले की तुलना में अधिक सहजता से चल-फिर पा रहे हैं। उनके आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और वे अपने कई दैनिक कार्य स्वयं करने लगे हैं। परिवार के चेहरे पर भी संतोष और खुशी साफ दिखाई देती है। शुभम कहते हैं, “वॉकर मिलने के बाद मेरा जीवन पहले से काफी आसान हो गया है। अब मुझे लगता है कि मैं भी अपने दम पर आगे बढ़ सकता हूं।”

शुभम के पिता श्री अरुण कुमार गंधर्व ने समाज कल्याण विभाग और राज्य शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके बेटे के लिए किसी नई जिंदगी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि समय पर मिली इस मदद ने शुभम का आत्मविश्वास बढ़ाया है और पूरे परिवार को नई उम्मीद दी है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!