Ro no D15139/23

*किसानों की समस्या सुन, तालाब निरीक्षण करने पैदल गए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे* *चेक डेम निर्माण के दिए निर्देश

मनरेगा कार्यों की जांच के लिए खम्हारडीह पहुंचे कलेक्टर, योजनाओं की ली जानकारी
ग्राम सिरोली में मूंगफली की खेती कर रहे किसानों से मिले कलेक्टर
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 मार्च 2026/ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने विकासखंड सारंगढ़ के ग्राम खम्हारडीह एवं सिरोली का महावीर जयंती पर औचक निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं जमीनी स्थिति का जायजा लिया। ग्राम खम्हारडीह में चल रहे तालाब पुनरुद्धार कार्य का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने मनरेगा के तहत संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मानव दिवस (2431) की स्थिति, श्रमिकों के लिए पेयजल व्यवस्था, श्रम पंजीयन एवं कार्य समय को लेकर मजदूरों से सीधे संवाद किया। साथ ही श्रमिक पाठ, बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति, आयुष्मान कार्ड, लखपति दीदी योजना एवं राशन कार्ड की स्थिति की भी जानकारी ली।
कलेक्टर ने गांव के सचिव से आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या एवं महिला समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। महतारी वंदन योजना और सोख्ता गड्ढों की प्रगति पर भी चर्चा की गई, जिसमें बताया गया कि गांव में 100 से अधिक सोख्ता गड्ढों का निर्माण हो चुका है। इस दौरान कलेक्टर ने पाम ट्री का पौधारोपण भी किया।
 कलेक्टर ने ग्राम सिरोली का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने किसानों से मुलाकात कर कृषि कार्यों की स्थिति जाना। किसान गीता सिंह सिदार द्वारा डेढ़ एकड़ में की जा रही मूंगफली की खेती का निरीक्षण किया गया। गांव में 35 एकड़ से अधिक क्षेत्र में मूंगफली की खेती की जा रही है। किसानों ने नर्मदा तालाब से पर्याप्त पानी नहीं मिलने की समस्या बताई। इस पर कलेक्टर स्वयं किसानों के साथ कच्चे पहाड़ी मार्ग से पैदल चलते हुए तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे। किसानों ने बताया कि तालाब का लगभग 80 प्रतिशत पानी व्यर्थ बह जाता है। लगभग 8 एकड़ क्षेत्रफल वाले इस तालाब के आसपास करीब 300 एकड़ कृषि भूमि स्थित है। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने चेक डेम निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया और मनरेगा के तहत कार्य स्वीकृत करने के निर्देश जनपद पंचायत सीईओ सारंगढ़ को दिए, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके।
कलेक्टर ने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने एवं ग्रामीणों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
  • Related Posts

    वन्यजीवों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं:वन मंत्री केदार कश्यप

    *बारनावापारा अभयारण्य में मृत मिले तीन चीतलों की वैज्ञानिक जांच शुरू*   *पोस्टमार्टम कराया गया, ट्रैप कैमरे से हो रही निगरानी*   रायपुर, 09 जुलाई 2026/ बारनावापारा अभयारण्य में मृत…

    Read more

    सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

    *मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान के उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित कॉम्पेंडियम का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया विमोचन*   *11 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री श्री साय ने दी नए आवास…

    Read more

    NATIONAL

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज