Ro no D15139/23

पहाड़ी कोरवा अंजली के दिल की बीमारी को मिला चिरायु का वरदान

चिरायु योजना से दिल की बीमारी का हुआ निःशुल्क सफल ऑपरेशन

जशपुरनगर22 मार्च 2025/ जशपुर जिले के मनोरा विकासखण्ड के जंगलों के बीच बसे एक छोटे से ग्राम सोनक्यारी में पहाड़ी कोरवा परिवार में जन्मी अंजली बाई बचपन से अपने परिवार की लाडली थी। 3 भाइयों में इकलौती बहन होने से उसे घर में सभी को वह बहुत प्यारी थी। समय के साथ जैसे जैसे बड़ी हुई उसका स्वास्थ्य लगातार खराब रहने लगा। आस पास छोटे छोटे काम कर घर का गुजारा चलाने वाले पिता नान्हू राम को समझ ही नहीं आ रहा था वह क्या करे।
        उन्होंने मनोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराई जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में इलाज करवाने को कहा। उसी बीच चिरायु के दल ने अंजली की जांच की जिसमें उन्हें दिल में कुछ समस्या जान पड़ी उन्होंने पुष्टि करने के लिए अंजली की जिला अस्पताल में जांच कराई। जहां कुछ जांचों के बाद पता चला कि अंजली के दिल में छेद की समस्या है। यह जानकर अंजली के पिता को डर लगने लगा कि वे अपनी नन्ही परी को खो ना दें। ईलाज का खर्च वह कैसे कर पाएंगे। इन सवालों के बीच चिकित्सकों ने बताया कि चिरायु योजना से अंजली का ना सिर्फ निःशुल्क उपचार होगा बल्कि उन्हें लाने ले जाने का खर्च भी शासन द्वारा वहन किया जाएगा। यह जानकर नान्हू राम को थोड़ा सहारा मिला, पर बेटी के स्वास्थ्य के लिए अभी भी चिंता बनी हुई थी।
      नान्हू ने बताया कि चिरायु के अधिकारियों ने उनसे संपर्क बनाकर रायपुर के एक बड़े निजी संस्थान में ले कर जहां अंजली का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने जब सफल ऑपरेशन कर हमें बताया कि अंजली ठीक हो गयी हमें बहुत अच्छा लगा हमारी बेटी की जान बचाने के लिए हम दिल से चिरायु के चिकित्सकों और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद देते हैं। अंजली अब स्वस्थ रहती है खूब खेलती भी है। पहले तो उसका चलना फिरना तक बंद हो गया था। अब पूरे घर में उसकी हंसी गूंजती रहती है। चिरायु योजना हमारे लिए वरदान बन कर हमारी जिंदगी में आई है।
  • Related Posts

    पत्थलगांव में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

     जशपुरनगर 16 मार्च 2026/नालसा योजना के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर  सत्येन्द्र कुमार साहू के मार्गदर्शन में थाना पत्थलगांव में विधिक साक्षरता…

    Read more

    सभी राशन कार्ड धारियों का ई-केवाईसी किया जाना अनिवार्य उचित मूल्य दुकानों की म्.च्व्ै मशीन और मेरा ई-केवाईसी ऐप से भी मिल रही सुविधा

      जशपुरनगर 16 मार्च 2026/ भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के निर्देशानुसार “एक राष्ट्र एक राशन कार्ड” योजना के अंतर्गत राज्य में सभी राशन कार्ड धारकों…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में