सेवा, सादगी और समर्पण की मिसाल सहायक ग्रेड 2 तीर्थाराम साहू को उनके सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

तीन दशकों से अधिक समय तक प्रशासनिक व्यवस्था की मजबूत कड़ी बने रहे श्री साहू

  कलेक्टोरेट कार्यालय जशपुर में पदस्थ रहे सहायक ग्रेड-2  तीर्थाराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में एक आत्मीय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर   अनिकेत अशोक, अपर कलेक्टर   प्रदीप साहू, एसडीएम   विश्वासराव मस्के सहित कलेक्टोरेट कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अपने प्रिय सहकर्मी को पुष्पगुच्छ, शॉल, श्रीफल भेंट एवं माल्यार्पण कर सम्मान पूर्वक विदाई दी।
समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने   साहू के लंबे सेवाकाल को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्य निर्वहन में सदैव ईमानदारी, समयबद्धता और निष्ठा का परिचय दिया। सामान्य प्रशासनिक कार्यों से लेकर जटिल फाइल प्रबंधन तक, उनकी कार्यशैली अनुकरणीय रही है। कार्यालय में उनका शांत स्वभाव, सहयोगी दृष्टिकोण और हर कर्मचारी की सहायता के लिए तत्पर रहना उन्हें सभी के बीच अत्यंत प्रिय बनाता रहा।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर   प्रदीप साहू ने कहा कि   तीर्थाराम साहू केवल एक कर्मचारी नहीं बल्कि कार्यालय की कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से अनेक नव पदस्थ कर्मचारियों को सीखने का अवसर मिला। सहायक कलेक्टर   अनिकेत अशोक ने कहा कि उनके सेवानिवृत्त होने से कलेक्ट्रेट परिवार को एक अनुभवी मार्गदर्शक की कमी खलेगी। विदाई समारोह के दौरान   तीर्थाराम साहू भावुक नजर आए और उन्होंने सभी अधिकारियों एवं सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कलेक्ट्रेट कार्यालय उनके लिए केवल कार्यस्थल नहीं बल्कि एक परिवार रहा है। उन्होंने अपने सेवाकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही वे अपने दायित्वों का सफल निर्वहन कर पाए। इस अवसर पर पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में अपनापन, सम्मान और कृतज्ञता का वातावरण देखने को मिला।   तीर्थाराम साहू के सेवानिवृत्त होने के साथ ही प्रशासनिक सेवा का एक समर्पित अध्याय पूर्ण हुआ, जिसे कार्यालय परिवार सदैव गर्व के साथ स्मरण करता रहेगा।

  • Related Posts

    नव संकल्प जशपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं के निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु 03 नए बैच किए जा रहे प्रारंभ

    प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी तक प्रवेश परीक्षा 23 फ़रवरी को जशपुरनगर 15 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) नवसंकल्प जशपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं के निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु 03 नए बैच…

    Read more

    संभाग स्तरीय रोजगार मेला 16 एवं 17 फरवरी को सरगुजा में

    जशपुरनगर 15 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरगुजा में 16 एवं 17 फरवरी 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी

    प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी

    प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

    प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी