Ro no D15139/23

Hello India… ये वीडियो आपके लिए’, राहुल गांधी ने ब्राजील की जिस मॉडल का जिक्र किया, उसका वीडियो आया सामने

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट की गड़बड़ी में जिस ब्राजीलियाई मॉडल का जिक्र किया था. उसने अपना एक वीडियो जारी किया है. हिन्दुस्तान से हजारों किलोमीटर दूर रहने वाली लरिसा है. भारत में इस महिला की चर्चा उसके लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं है. महिला का कहना है कि उसका भारत की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. उसकी तस्वीर को किसी ने स्टॉक इमेज से खरीदा है. और तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया गया है.
महिला का असली नाम लरिसा है जो पहले मॉडलिंग किया करती थी लेकिन अब वो इस पेशे से दूर है. लेकिन इंस्टाग्राम पर वो अभी भी सक्रिय है. लरिसा का कहना है कि इस मामले के बाद उसे दर्जनों भारतीय पत्रकारों के मैसेज आ रहे हैं. इस महिला ने ब्राजिलियाई भाषा में इंस्टाग्राम पर अपना मैसेज जारी किया है.
वीडियो में लरिसा कहती है, “हेलो इंडिया, मुझे भारतीय पत्रकारों के लिए एक वीडियो करने को कहा गया था. इसलिए मैं ये वीडियो बना रही हूं, मुझे भारत की राजनीति से कुछ भी लेना-देना नहीं है. मैं कभी भारत नहीं गई. मैं ब्राजील मॉडल थी और डिजिटल इंफ्लूएंशर भी हूं. मैं भारत के लोगों से प्यार करती हूं. आपका बहुत बहुत धन्यवाद. नमस्ते.”
“देखिए, मैं आपको बताना चाहूंगी, ये पूरा मामला बहुत गंभीर हो चुका है कुछ भारतीय पत्रकार मुझसे जानकारी चाह रहे हैं. देखिए मैं यहां हूं. कुछ भारतीय पत्रकार मुझे खोज रहे हैं और मेरा इंटरव्यू करना चाह रहे हैं. दोस्तों मैंने सभी को इंटरव्यू दिया है, हर सवालों का जवाब दिया है.”
“आप जान लीजिए कि मैं ही वो रहस्यमयी ब्राजिलियन महिला हूं. मैं ही वो रहस्यमयी मॉडल हूं, मैं तो बस बच्चों का ख्याल रख रही हूं. बस इतना ही मामला है. अब तो मैं मॉडल भी नहीं रही, और आपके अनुसार मॉडल के बाद तो मैं अब रहस्यमयी भी हो गई हूं.”
“भारतीय मतदाता आपका मेरे इंस्टाग्राम पर स्वागत है, चलिए अब कुछ भारतीय फॉलोअर्स के साथ बात की जाए. ये मैं नहीं थी, समझे, ये सिर्फ मेरी तस्वीर थी. लेकिन मुझे लेकर मैं आपकी चिंता, आपकी दया भावना की तारीफ करती हूं…”
“क्या आपको लगता है कि मैं इंडियन जैसी दिखती हूं, मुझे तो लगता है कि मैं मेक्सिकन जैसी दिखती हूं”
“लेकिन मैं आप भारतीयों की दयालुता के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं जो यहां मेरी कहानियां देख रहे हैं, और उन्हें भारतीय अखबारों में भेज रहे हैं और भारत के लिए अनुवाद कर रहे हैं. मुझे आपकी भाषा नहीं आती, लेकिन मैं आपकी दयालुता की सचमुच सराहना करती हूं.”
एक अन्य वीडियो में इस महिला ने अपनी वीडियो को लेकर और भी बातें की है.
“मैंने ये ऑफिशियल वीडियो भारत के लोगों के लिए बनाया है. अब मुझे भारत के कुछ शब्द भी सीखने पड़ेंगे. ये शब्द क्या हैं, मैं तो सिर्फ नमस्ते जानती हूं, और शब्द मुझे क्या सीखने चाहिए.”
मैं भारत में फेमस हो जाऊंगी, क्या आप इसे यकीन कर सकते हैं, फेमस हो जाऊंगी. समझ गए न. इस मुद्दे पर इतनी ही बात करनी है. अब बहुत गंभीरता हो गई. इस मुद्दे पर मुझे इतना ही कहना है.”
राहुल गांधी ने 5 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि हरियाणा में जब चुनाव हुए थे उस वक्त 25 लाख फर्जी मतदाता थे. उन्होंने एक ब्राजीलियन मॉडल की फोटो का हवाला देते हुए कहा कि इस तस्वीर को 22 बार अलग अलग नामों से इस्तेमाल किया गया है. राहुल ने कहा, “ये महिला कौन है? ब्राजील की मॉडल है, लेकिन हरियाणा में 22 बार वोट डाल चुकी है.

  • Related Posts

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    एक समझौता, तीन देश और बदलता पश्चिम एशिया. सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच मक्का में हुआ नया रक्षा समझौता ऐसे समय में सामने आया है, जब ईरान के साथ…

    Read more

    स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय

      स्टाइपेंड वृद्धि पर इसी माह होगा सकारात्मक निर्णय: स्वास्थ्य मंत्री रायपुर, 19 अगस्त 2026/स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों से मुलाकात…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल