Ro no D15139/23

धान खरीदी में किसी भी परेशानी व शिकायतों हेतु हेल्पलाइन नंबर 9691901259 ’ ’जिले में 65 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से सुगम, सुव्यवस्थित और पारदर्शी धान खरीदी जारी’

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी का कार्य पूरी तरह सुगम, पारदर्शी एवं किसानहितैषी तरीके से किया जा रहा है। जिले के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित कराने के लिए शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। वर्तमान में जिले में 65 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से यह प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित है, जिससे अधिक से अधिक किसानों को समय पर सुविधा मिल रही है।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी की पूरी व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष व व्यवस्थित बनी रहे। प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर पंजीकृत किसान से उनकी पात्रता अनुसार धान की खरीदी सुनिश्चित हो तथा किसी भी स्तर पर कोई बाधा या अर्चन उत्पन्न न हो। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रकबा संशोधन, पंजीयन से संबंधित समस्या, भुगतान, उपार्जन केंद्रों से जुड़ी जानकारी या अन्य किसी भी प्रकार की शंका एवं शिकायत के निराकरण हेतु विशेष सहायता व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। किसान कार्यालयीन समय में मोबाइल नंबर 9691901259 पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं और आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वे निर्धारित उपार्जन केंद्रों पर समय पर अपनी उपज के साथ आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर सकें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन के माध्यम से त्वरित समाधान प्राप्त कर सकें। शासन एवं जिला प्रशासन किसानों की मेहनत की फसल का उचित मूल्य दिलाने और धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, तेज एवं भरोसेमंद बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    अंबिकापुर से दिल्ली एवं कोलकाता के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ 30 मार्च से मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

      रायपुर, 29 मार्च 2026/ उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लिए 30 मार्च 2026 का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज होने जा रहा है। माँ महामाया एयरपोर्ट,…

    Read more

    समाज की प्रगति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार – मंत्री श्री टंकराम वर्मा निनंवा में ’साहू समाज भवन’ का हुआ लोकार्पण

      रायपुर 29 मार्च 2026/ प्रदेश के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समाज की प्रगति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार है।…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….