Ro no D15139/23

आत्महत्या प्रयास का धान खरीदी से कोई संबंध नहीं प्रशासनिक जांच में उजागर हुआ सत्य

विगत 12 जनवरी 2026 को  सुमेर सिंह, पिता  त्रिलोक सिंह, निवासी ग्राम पूटा, तहसील हरदीबाजार द्वारा आत्महत्या के प्रयास की घटना के संबंध में विभिन्न समाचार एवं मीडिया माध्यमों द्वारा यह प्रकाशित किया गया कि यह कदम उनके द्वारा धान विक्रय में आ रही कथित परेशानियों के कारण उठाया गया।
उक्त समाचारों की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा तत्परता से जांच कराई गई। एसडीएम पाली  रोहित सिंह ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि  सुमेर सिंह के नाम पर ग्राम पूटा, तहसील हरदीबाजार में खसरा नंबर 270/2 रकबा 0.202 हेक्टेयर एवं खसरा नंबर 219/2 रकबा 1.315 हेक्टेयर भूमि दर्ज है। उन्होंने बताया कि उक्त भूमि का मौके पर निरीक्षण अपर कलेक्टर कोरबा (प्रभारी भू-अभिलेख शाखा), डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, संबंधित हल्का पटवारी, भूमि विक्रेता  जयनारायण गोंड़, ग्राम सरपंच, उप-सरपंच एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में किया गया। मौका निरीक्षण के दौरान तैयार पंचनामा तथा लिये गये फोटोग्राफ्स से यह स्पष्ट रूप से पाया गया कि उक्त भूमि खरीफ मौसम 2026 में पड़ती थी तथा उस पर खरीफ मौसम के दौरान किसी भी प्रकार की धान अथवा अन्य कोई फसल नहीं लगी हुई है, जिसकी पुष्टि मौके पर उपस्थित सरपंच, उपसरपंच तथा ग्रामवासियों ने की है।
जिससे आत्महत्या के प्रयास को धान विक्रय से जोड़कर प्रकाशित किया गया समाचार तथ्यात्मक रूप से भ्रामक एवं निराधार है। प्रशासन द्वारा की गई जांच में इसका कोई भी आधार नहीं पाया गया है।

  • Related Posts

    वन मंत्री केदार कश्यप कल कोरबा जिले के प्रवास पर

    *अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप कल 20 अगस्त को…

    Read more

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ