Ro no D15139/23

झारखंड के लाखों सरकारी कर्मचारियों को हेमंत सरकार तोहफा, 60% हो गया DA

DA Hike: झारखंड सरकार ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की वृद्धि कर दी है. वित्त विभाग द्वारा जारी संकल्प के अनुसार सातवें वेतनमान का लाभ प्राप्त कर रहे राज्य कर्मियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60% कर दिया गया है. यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जायेगी. इसके तहत कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए के साथ जनवरी से देय अंतर राशि (एरियर) का भी भुगतान किया जायेगा. झारखंड सरकार का यह निर्णय केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद लिया गया है.

मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी, जिसके बाद वित्त विभाग ने औपचारिक आदेश जारी कर दिया. जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता केवल मूल वेतन पर देय होगा. झारखंड सेवा संहिता के नियम के तहत विशेष वेतन अथवा वैयक्तिक वेतन को महंगाई भत्ते की गणना में शामिल नहीं किया जायेगा. महंगाई भत्ते में वृद्धि से राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों को बढ़ती महंगाई के बीच अतिरिक्त आर्थिक राहत मिलेगी. सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मियों की मासिक आय में बढ़ोतरी होगी और उन्हें लंबित अवधि का एरियर भी दिया जायेगा.

कोल इंडिया कर्मियों का महंगाई भत्ता 25 फीसदी हुआ

कोल इंडिया लिमिटेड प्रबंधन ने वेज बोर्ड कर्मचारियों के लिए वैरिएबल डियरनेस अलाउंस (वीडीए) की नई दर जारी कर दी है. एक जून से 31 अगस्त 2026 तक कर्मचारियों को 25 फीसदी वीडीए का भुगतान किया जायेगा. जनवरी 2026 से मार्च 2026 तिमाही के ऑल इंडिया कंज्युमर प्राइस इंडेक्स के औसत के आधार पर यह संशोधन किया गया है. बढ़ा हुआ वीडीए कोल इंडिया एवं उसकी सभी अनुषंगी कंपनियों के वेज बोर्ड कर्मचारियों मिलेगा.

  • Related Posts

    नेपाल में तबाही: बिहार में हाई अलर्ट, रूट चार्ट से समझिए तिब्बत से गंडक तक कैसे पहुंचता है पानी, इन जिलों पर सबसे ज्यादा खतरा

    Nepal Flood: नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी. तिब्बत की ओर से आया तेज पानी भोटे कोशी नदी में पहुंचा. इसके बाद…

    Read more

    ‘अन्नपूर्णा’ लाभार्थियों के घर पहुंचे पर्यटन मंत्री शंकर घोष, पूछ रहे- पैसे मिले क्या? दरवाजे पर लगाये स्टिकर

    पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा भंडार योजना (Annapurna Bhandar Yojana) के पैसे मिलने से महिलाएं खुश हैं, तो जिन महिलाओं को पैसे नहीं मिले हैं, उनमें असंतोष भी है. मुख्यमंत्री शुभेंदु…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक