Ro no D15139/23

पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने राज्य के छः वनवृतों में हर्बल मेला – वैद्य सम्मेलन आयोजित

रायपुर, 16 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ में पारंपरिक चिकित्सा उपचार पद्धतियों के संरक्षण और संकलन के लिए छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव 2025 के अंतर्गत 1 से 7 दिसंबर 2025 तक राज्य के छह वनवृत्तों में हर्बल मेला – वैद्य सम्मेलन का आयोजन किया गया।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार और स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम के मार्गदर्शन में स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा आयोजित किए गए सम्मेलन में 685 वैद्यों ने भाग लिया और अपने पारंपरिक ज्ञान का आदान-प्रदान किया। सम्मेलन में वैद्यों द्वारा दुर्लभ जड़ी-बूटियाँ का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर संजीवनी विक्रय केंद्रों द्वारा हर्बल वनोत्पादों प्रदर्शनी भी लगाई गई।

सम्मेलन में विधायक श्री किरणदेव और श्री प्रबोध मिंज सहित कई जनप्रतिनिधियों द्वारा पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से जुड़े वैद्यों द्वारा दी जा रही हैं उपचार सुविधा की सराहना की गई और जड़ी-बूटी आधारित पारंपरिक स्वास्थ्य ज्ञान को प्रदेश की धरोहर बताते हुए इसे संरक्षित और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

आदिवासी एवं दूरस्थ इलाकों में उपचार सेवाएं देने वाले वैद्यों को एक मंच पर लाना, वैद्यों की जानकारी और उनकी चिकित्सा पद्धतियों का संकलन, उपचार में उपयोग की जा रही जड़ी-बूटियों का दस्तावेजीकरण और पारंपरिक वनौषधि ज्ञान को सुरक्षित कर अगली पीढ़ी तक पहुँचाना हर्बल मेला-वैद्य सम्मेलन का उद्देश्य है।

ये सम्मेलन सरगुजा वनवृत्त, अंबिकापुर वनमंडल, काष्ठागार अंबिकापुर, रायपुर वनवृत्त, महासमुंद वनमंडल, ग्राम तेंदुकोना, बागबहारा, कांकेर वनवृत्त, केसकाल वनमंडल, टाटामारी, दुर्ग वनवृत्त, राजनांदगांव वनमंडल, अछोली काष्ठागार, डोगरगढ़, बिलासपुर वनवृत्त, कोरबा वनमंडल, वनमंडल कार्यालय और जगदलपुर वनवृत्त, बस्तर वनमंडल, वन विद्यालय में आयोजित किए गए।

  • Related Posts

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *पर्यावरण संरक्षण, जैव संवर्धन तथा वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री श्री कश्यप* *वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ई-कुबेर योजना हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार* *वन आवरण…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में