Ro no D15139/23

प्रमुख मार्गों पर हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे सक्रिय, नियम उल्लंघन पर होगी स्वचालित कार्रवाई

जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई है कि जिले के प्रमुख मार्गों एवं मुख्य चौराहों पर अत्याधुनिक एआई-सक्षम सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। ये कैमरे 24×7 निगरानी करते हुए बिना हेलमेट वाहन चलाने, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र की अनुपलब्धता, गाड़ी की फिटनेस, एसआरटी नंबर प्लेट सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन का स्वतः पता लगाएंगे।
प्राप्त डेटा के आधार पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध स्वचालित ऑनलाइन चालान जारी किए जाएंगे। जिला परिवहन अधिकारी श्री मुजाहिद खान ने कहा कि आधुनिक तकनीक से यातायात अनुशासन को और मजबूत किया जाएगा तथा सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजकृजैसे बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस आदिकृसमय-समय पर अपडेट रखें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके।
उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था सड़क सुरक्षा में सुधार, दुर्घटनाओं में कमी तथा व्यवस्थित यातायात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू की गई है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित यातायात संस्कृति को प्रोत्साहित करने की अपील की है।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब