Ro no D15139/23

इंदौर में हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह 2025 शनिवार को

डॉ. नीरजा माधव और शिवकुमार विवेक होंगे हिन्दी गौरव अलंकरण 2025 से अलंकृत

इंदौर। हिन्दी भाषा के विस्तार के लिए लगातार कार्यरत ‘मातृभाषा उन्नयन संस्थान’ शनिवार 22 मार्च 2025 को स्थानीय राजेन्द्र माथुर सभागार, इन्दौर प्रेस क्लब में दोपहर 2 बजे से हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह आयोजित करने जा रहा है।

वर्ष 2025 के हिन्दी गौरव अलंकरण चयन समिति ने सारनाथ निवासी वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव व भोपाल से वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक शिवकुमार विवेक को हिन्दी गौरव अलंकरण से विभूषित किया जाना तय किया है। समारोह के मुख्यअतिथि सांसद शंकर लालवानी, विशिष्ट अतिथि भारतीय जन संचार संस्थान ,(IIMC), नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी व इन्दौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी रहेंगे।

हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह में काव्य साधकों को काव्य गौरव अलंकरण भी प्रदान किया जायेगा, जिनमें पुणे से निधि गुप्ता ‘कशिश’, धौलपुर से अपूर्व माधव झा, चन्देरी से सौरभ जैन ’भयंकर’, रतलाम से प्रवीण अत्रे और गौतमपुरा से पंकज प्रजापत रहेंगे। समारोह का संचालन अखिलेश राव करेंगे।

इस अवसर पर मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी, राष्ट्रीय सचिव गणतंत्र ओजस्वी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिखा जैन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नितेश गुप्ता, भावना शर्मा, सपन जैन काकड़ीवाला, प्रेम मंगल सहित मध्यप्रदेश अध्यक्ष अमित मौलिक, जलज व्यास, अतुल तिवारी, आरती जोशी आदि ने शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए समारोह में सभी को आमंत्रित किया है।

  • Related Posts

    युवा अपनी प्रतिभा और ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा साथियों को दीं शुभकामनाएं   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर देश के सभी ऊर्जावान युवाओं…

    Read more

    प्रदेश में निवेश से गुजरात-मध्यप्रदेश के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पीएम मित्र पार्क में 1200 करोड़ रुपए के निवेश से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति गुजरात के सहयोग से मध्यप्रदेश के 5000 लोगों को गारमेंट सेक्टर में मिलेगा रोजगार मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां