Ro no D15139/23

सड़क दुर्घटना में कुचल गया था चेहरा, सिम्स में हुआ ईलाज, 10 प्लेट्स और 35 स्क्रू से हड्डी को फिर से जोड़ा गया

रायपुर, 17 दिसंबर 2025(IMNB NEWS AGENCY)
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 19 वर्षीय नंदकुमार पटेल निवासी ग्राम मुरली तहसील पाली जिला कोरबा को ईलाज के लिए पिछले दिनों सिम्स अस्पताल लाया गया। जांच में यह बात सामने आई कि युवक के दाएं तरफ के चेहरे की सारी हड्डियां चकना-चूर हो गई थी। चेहरा पूरी तरह से छत-विछत हो गया था । अतः मरीज के ईलाज के लिए चेहरे का सीटी स्केन कराया गया । आवश्यक सभी खून जांच व सीटी स्केन करने के बाद मरीज का आपरेशन करने का निर्णय लिया गया ,क्योंकि दुर्घटना के दौरान अत्याधिक रक्त स्राव हो जाने के कारण आपरेशन के दौरान भी खून चढ़ाया गया।

यह आपरेशन अत्याधिक जटिल होने के कारण 6 से 7 घंटे चला, इस आपरेशन की खास बात यह है कि मरीज के चेहरे का ध्यान रखते हुए सिर में एक चीरा लगाया गया जिसे हेमीकोरोनल इनसीजन कहते है , दूसरा चीरा आंख के अन्दर से लगाया गया। इस सर्जरी की खास बात यह है कि चेहरे पर एक भी चीरा नहीं लगाया गया जिससे युवक की चेहरा खराब नहीं हुआ सामान्य जीवन जीने में मदद मिलेगी। हड्डियों को जोड़ने के लिए यह एक नई पद्धति है जिसमें चेहरे के ऊपर एक भी चीरा का निशान नहीं पड़ता है। इन टूटी हुए हड्डियों को जोड़ने के लिए 10 प्लेट्स और 35 स्क्रू का इस्तेमाल करना पड़ा जिससे मरीज के हड्डियों को अपने सही जगह में स्थापित किया जा सका।

इस आपरेशन को सफल बनाने में दंत रोग विभाग, एनेस्थीसिया विभाग एवं रेडियोलाजी विभाग के चिकित्सकों की टीम बनाई गई थी। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस आपरेशन की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स के डीन, अधीक्षक तथा सभी चिकित्सकों के कार्य की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ

    *60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को घर के नजदीक मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी*   *किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए आसान होगी…

    Read more

    नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सुरक्षित वापसी और आवश्यक सहायता के लिए सरकार तत्पर*   रायपुर 26 अगस्त 2026/ नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए