Ro no D15139/23

शहर सौदंर्यीकरण का ऐतिहासिक दिन

*चौराहों में नवस्थापित ’’ द बुल एण्ड द मेटाडोर ’’ ’’ धर्मचक्र ’’, ’’ थॉट कॉर्नर – सेल्फी प्वाइंट ’’ बढ़ाएंगे अब शहर की सुंदरता*

 

*उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज न्यू अग्रवाल चौक, आई.टी.आई.चौक व कोसाबाड़ी चौक में स्थापित प्रतीको का किया लोकार्पण*

 

रायपुर 0़6 जून 2026 / कोरबा शहर के सौदंर्यीकरण के लिये आज का दिन ऐतिहासिक दिन था, निगम द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों में नवस्थापित ’’ द बुल एण्ड द मेटाडोर ’’ ’’ धर्मचक्र ’’ ’’ थॉट कॉर्नर-सेल्फी प्वाइंट ’’ अब कोरबा शहर की सुंदरता को और अधिक बढ़ाएंगे। आज प्रदेश के उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी व श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने न्यू अग्रवाल चौक राताखार, आई.टी.आई. चौक व कोसाबाड़ी चौक में स्थापित इन विशिष्ट प्रतीकों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, अशोक चावलानी सहित निगम के पार्षद व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

 

नगर पालिक निगम केारबा द्वारा उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत व आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में थीम आधारित शहर सौदंर्यीकरण के कार्य अनवरत रूप से किये जा रहे हैं। निगम द्वारा सुनालिया चौक दर्री रोड बाईपास मार्ग पर स्थित न्यू अग्रवाल चौक में ’’ द बुल एण्ड द मेटाडोर ’’ की लगभग डेढ़ टन वजनी प्रतिमाएं स्थापित कराई गई हैं, यह प्रतिमाएं ’’ वेस्ट टू वन्डर ’’ का उत्कृष्ट उदाहरण है, ये मनमोहक प्रतिमाएं अनुपयोगी आटो मोर्टस पाटर््स व अन्य आयरन वेस्ट का उपयोग कर निर्मित की गई हैं। ’’ द बुल एण्ड द मेटाडोर ’’ जहॉं एक ओर कोरबा के स्टेªन्थ पावर को उजागर करता है, वहीं इस स्टेªन्थ को कंट्रोल करने के हुनर का भी प्रदर्शन करता है। ’’ द बुल एण्ड द मेटाडोर ’’ मूल रूप से स्टेªन्थ का एक प्रसिद्ध खेल है, जो बुल फाइटिंग का एक हिस्सा है। आज उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने इसका लोकार्पण किया। इसी प्रकार निगम द्वारा आई.टी.आई.तानसेन चौक से व्ही.आई.पी. रोड पर निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत के बगल में निगम द्वारा बनाये गये ’’ गोल्डन आफ द वर्ल्ड रिकार्ड ’’ के सर्टिफिकेट को एक बड़े पोस्टर के रूप में स्थापित कर वहॉं पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, स्थल पर सुविचार लेखन हेतु पट्टिका स्थापित कर उसे ’’ थॉट कॉर्नर ’’ का स्वरूप दिया गया है। इसके साथ ही कोसाबाड़ी चौक शास्त्री चौक में भगवान बुद्ध के सिद्धांतों के प्रतीक ’’ धर्मचक्र ’’ कर स्थापना भी निगम द्वारा कराई गई है, आज इन मनमोहक व प्रेरणास्पद प्रतीकों का भी लोकार्पण उद्योग मंत्री श्री देवांगन के हाथों सम्पन्न हुआ।

 

ई.व्ही.-चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण

 

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने मल्टीलेवल पार्किंग के समीप नवस्थापित ई.व्ही. चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण भी किया, यहॉं उल्लेखनीय है कि कोरबा शहर में इलेक्ट्रानिक वाहनों की बढ़ती हुई संख्या एवं इन वाहनों की चार्जिंग हेतु बेहतर चार्जिंग सुविधा उपलब्ध कराने के मद्देनजर नगर पालिक निगम केारबा द्वारा पूर्व में घंटाघर निहारिका मार्ग में स्मृति उद्यान के समीप ई.व्ही.चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया था, जिसका बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है तथा लोगों को अपने इलेक्ट्रानिक वाहनों की चार्जिंग की बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो रही है, इस सुविधा को विस्तारित करते हुये निगम द्वारा कोरबा शहर में नवनिर्मित मल्टीलेवल पार्किंग के समीप एक और ई.व्ही.चार्जिंग स्टेशन स्थापित कराया गया है, जिसका लोकार्पण आज उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के करकमलों से सम्पन्न किया गया।

 

अत्यंत प्रशंसनीय कार्य

 

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के द्वारा शहर सौदंर्यीकरण की दिशा में लगातार कार्य किये जा रहे हैं, जिसके लिये मैं उन्हें साधुवाद देता हूॅं। उन्होने कहा कि इसी कड़ी में न्यू अग्रवाल चौक में ’’ द बुल एण्ड द मेटाडोर ’’ की अत्यंत सुंदर मूर्ति स्थापित की गई है, जो अनुपयोग लौह सामग्री व अनुपयोगी आटो मोटर पार्टस का उपयोग कर बनाई गई है, इसको बनाने वाले कलाकार को भी मैं साधुवाद देता हूॅं। उन्होने कहा कि इसी प्रकार आई.टी.आई.चौक में ’’ थॉट कॉर्नर ’’, शास्त्री चौक में ’’ धर्मचक्र ’’ की स्थापना एवं वहॉं का सौदंर्यीकरण भी अत्यंत प्रशंसनीय है, मैं इसके लिये निगम की टीम को बधाई देता हूूॅं तथा उनके कार्यो की प्रशंसा करता हूॅं। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि हमारा भारत सम्पूर्ण रूप से स्वच्छ हो, निर्मल हो, कोरबा नगर निगम स्वच्छता के क्षेत्र में भी काफी अच्छा कार्य कर रहा है, इस दिशा में उपलब्धियॉं भी निगम को मिली है, मैं विश्वास रखता हूॅं कि हमारा केारबा इस दिशा में अभी और आगे जाएगा।

 

लोकार्पण कार्यक्रमो के दौरान आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय व पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, अजय गोंड़, ममता यादव, जोन कमिश्नर नीरज कौशिक, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, मण्डल अध्यक्ष डॉ.राजेश राठौर, अंकित सोनी, पंकज सोनी, दीपनारायण सोनी, भुनेश्वर तिवारी, लक्ष्य चतुर्वेदी, योगेश जैन, जसप्रीत सिंह धंजल, चंचला राठौर, केया सेन गुप्ता, युवराज चन्द्रा, कार्यपालन अभियंता लीलाधर पटेल, राकेश मसीह, उद्यान अधीक्षक आनंद सिंह राठौर, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, विनोद गोंड़ आदि के साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    आईजीकेवी की परीक्षा में प्रश्नपत्र प्रसारित होने के मामले को मुख्यमंत्री ने लिया गंभीरता से*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच समिति गठित, पुलिस में एफआईआर दर्ज*  …

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल