Ro no D15139/23

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में महिला मोर्चा पंडरिया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

*होली मिलन समारोह में पंडरिया विधायक भावना बोहरा संग महिला मोर्चा ने उत्साह और उल्लास के साथ खेली होली*

रंगों के पावन उत्सव होली के अवसर पर 2 मार्च को सामुदायिक भवन पंडरिया में आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं संग विधायक भावना बोहरा ने होली का उत्सव मनाया और सभी को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि आज भाजपा महिला मोर्चा की बहनों द्वारा इस आयोजन के लिए मैं उनका हार्दिक अभिनंदन करती हूँ। यह आयोजन सामूहिक एकता का प्रतीक है। आज महिलाएं अपने हुनर व कौशल से हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। पंडरिया विधानसभा में भी महिला नेतृत्व क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली के लिए हमने जो संकल्प किये हैं उन्हें मूर्तरूप देने के लिए अपनी सक्रिय सहभागिता निभा रहीं हैं।
महिला सशक्तिकरण के लिए डबल इंजन भाजपा सरकार भी निरंतर प्रयास कर रही है। ड्रोन दीदी योजना हो या महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। महिला सुपोषण, सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण और प्रोत्साहन के लिए योजनाओं के माध्यम से आज महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के लक्ष्य से भारतीय जनता पार्टी हर व्यक्ति एवं वर्ग के विकास, अधोसंरचना निर्माण एवं आमजनों के उत्थान के लिए अनवरत कार्य कर रही है। बेटियों की शिक्षा के लिए निःशुल्क बस और लक्ष्य कोचिंग के माध्यम से उन्हें बेहतर शिक्षा देने का हम प्रयास कर रहें हैं ताकि बेटियां भी अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।

उन्होंने आगे कहा कि होली का यह पर्व स्नेह,सद्भावना, एकता एवं भाईचारे का प्रतीक है मैं समस्त पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देती हूँ और आग्रह करती हूँ की अपनों के संग रंगों के इस पावन उत्सव को उमंग व उल्लास के साथ मनाएं। आज यहां उपस्थित सभी नारी शक्तियों को भी मैं बधाई देती हूँ कि जिस प्रकार आज महिलाएं गृहणी होने के साथ-साथ एक जनप्रतिनिधि के रूप में भी अपने दायित्वों को पूरा कर रहीं हैं और सामाजिक समरसता व क्षेत्र के विकास में अपनी बहुमूल्य भूमिका निभा रहीं हैं। आज पंडरिया विधानसभा में महिलाएं भी अपने सामर्थ्य व कौशल से विभिन्न क्षेत्रों में हमारे क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ा रहीं हैं।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि होली का पर्व पूरे देश में धूमधाम एवं हर्सोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। यह सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भावना और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का पर्व भी है। हमारे छत्तीसगढ़ में भी होली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। होलिका दहन के दिन पूरे विधि विधान के साथ भक्त प्रहलाद की भक्ति और उनकी आस्था को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमें यह भी सिखलाता है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो अंत में अच्छाई, सच्चाई और विश्वास की हमेशा जीत होती है। इसलिए हमें भी होलिका दहन के साथ अपने नकारात्मक विचारों, बुराइयों को उसकी अग्नि में दहन कर अच्छाई व सच्चाई के मार्ग पर चलने का अनुसरण करना चाहिए।

होली मिलन समारोह में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी जी, जिला महामंत्री श्रीमती नीतू शर्मा जी,श्रीमती गौरी देवी साहू जी, नगर पालिका पंडरिया अध्यक्ष श्रीमती मंजुला देवी कुर्रे जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदिनी साहू जी, जनपद अध्यक्ष लोहारा श्रीमती दुर्गा सिंह जी, नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष श्रीमती सरिता सोनी जी, नगर पंचायत इंदौरी अध्यक्ष श्रीमती मित्रीन बाई मांडले जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दीपा धुर्वे जी, श्रीमती राजकुमारी साहू जी, श्रीमती राजेश्वरी धृतलहरे जी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती अंजू शर्मा जी, श्रीमती रेखा पनगर जी, श्रीमती मोंगरा साहू जी, श्रीमती पार्वती सुनहले जी, बबली साहू जी, श्रीमती मीना पटेल जी, श्रीमती पुष्पा साहू जी, जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल

    *NQAS मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन, मरीजों को मिलेंगी और बेहतर सुविधाएं* रायपुर,05 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बीजापुर जिले का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) चेरपाल अब गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की…

    Read more

    कांग्रेसी झूठे नैरेटिव सेट कर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है: अनुराग सिंहदेव

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने त्वरित निर्णय करते हुए 66 कब्जाधारियों को आवास मुहैया कराया, नवा रायपुर के सेक्टर 30 में 1200 परिवार पहले से निवासरत है जहां सभी आवश्यक सुविधाएं…

    Read more

    NATIONAL

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’