Ro no D15139/23

गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से त्रिपुरा में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया

त्रिपुरा में पहले एक पार्टी के कैडर को ही नौकरियां मिलती थी, आज त्रिपुरा सरकार भेदभाव, सिफारिश व भ्रष्टाचार के बिना पूरी पारदर्शिता से नौकरियां दे रही है
नई दिल्ली । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से त्रिपुरा सरकार में नौकरी के लिए 2800 से अधिक नियुक्ति पत्रों के वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया।
अपने संबोधन मेंकेन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि त्रिपुरा में आयोजित आज का ये कार्यक्रम एक युगपरिवर्तनकारी कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार के दौरान नौकरी उन्हीं लोगों को मिलती थी जो किसी विशेष राजनीतिक पार्टी के सदस्य हों। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के वर्तमान मुख्यमंत्री ने किसी भेदभाव, सिफारिश और भ्रष्टाचार के बिना और पारदर्शिता के साथ राज्य के 2807 युवाओं को आज सरकारी नौकरी देकर उनके जीवन में एक नई शुरूआत कर उन्हें त्रिपुरा के विकास के साथ जोड़ने का अवसर प्रदान किया है। श्री शाह ने कहा कि आज 2437 मल्टी टास्किंग स्टाफ़ और स्वास्थ्य विभाग के 370 पदों पर नियुक्ति के साथ ही इन लोगों के जीवन में एक नई शुरूआत हुई है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करते ही ये 2807 लोग आज से ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित त्रिपुरा और विकसित भारत अभियान का हिस्सा बन गए हैं।
अमित शाह ने कहा किप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरा नॉर्थईस्ट विकास के रास्ते पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में केन्द्रीय मंत्रियों ने नॉर्थईस्ट का 700 से अधिक बार दौरा किया है और इस क्षेत्र के विकास के लिए कई सकारात्मक पहलें की गई हैं। श्री शाह ने कहा कि नॉर्थईस्ट को पहले उग्रवाद, घुसपैठ, ब्लॉकेड्स, ड्रग्स, हथियारों की तस्करी, भ्रष्टाचार औरजातीय तनाव के लिए जाना जाता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज नॉर्थईस्ट को विकास, कनेक्टिविटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, निवेश और कृषि संबंधित गतिविधियों के विकास के लिए जाना जाता है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 साल में त्रिपुरा में 3 समझौते कर राज्य में स्थायी शांति लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में ब्रू-रियांग जाति के भाइयों-बहनों को स्थायी निवास और शिक्षा, स्वास्थ्य और नौकरियां देकर उनके जीवन में नया बदलाव लाने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के सभी विद्रोही समूह सरेंडर कर मेनस्ट्रीम में आ चुके हैं। श्री शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा जी के नेतृत्व में आज त्रिपुरा भटकाव की जगह भागीदारी, रुकावट की जगह रफ्तार और विलंब की जगह वेलफेयर के रास्ते पर आगे बढ़ चुका है।
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पहले बिप्लब देब जी और अब डॉ. माणिक साहा जी ने त्रिपुरा के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के इन सात साल में पिछली सरकारों के सात साल के मुकाबले कहीं अधिक विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि एक ज़माने में त्रिपुरा को land-locked स्टेट के रूप में जाना जाता था और आज इसे land-linked स्टेट के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के सर्वांगीण विकास के लिए एयरपोर्ट, सड़कें, जल संचयन और सिंचाई जैसे कई काम भारत और त्रिपुरा सरकार ने किए हैं। गृह मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने त्रिपुरा में सबसे बड़ा काम राज्य को भ्रष्टाचार और अशांति से मुक्त कराने का किया है। उन्होंने कहा किस्वंय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और उनके नेतृत्व में भारत सरकार त्रिपुरा के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है।

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!