Ro no D15139/23

बजट-2025 में गुजरात में रेलवे के लिए 17,155 करोड़ रूपए का प्रावधान

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जताया आभार
मोदी सरकार में गुजरात में रेलवे के लिए बजट में हुई 29 गुना बढ़ोत्तरी
वर्ष 2009-14 में 589 करोड़ की तुलना में वर्ष 2025-26 में 17,155 करोड़ हुआ गुजरात में रेलवे का बजट
नई दिल्ली । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बजट-2025 में गुजरात में रेलवे के लिए 17,155 करोड़ रूपए का प्रावधान रखने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का आभार प्रकट किया।
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश के साथ-साथ गुजरात का रेलवे नेटवर्क भी विकास और विस्तार के स्वर्णिम कालखंड का साक्षी बन रहा है और विकसित भारत बजट-2025 से इस विकास यात्रा को और अधिक गति मिलने वाली है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि वर्ष 2009-14 के दौरान गुजरात में रेलवे के लिए मात्र ₹589 करोड़ की राशि दी गई थी, वहीं मोदी सरकार ने वर्ष 2025-26 में इसे 29 गुना बढ़ाकर ₹17,155 करोड़ करने की ऐतिहासिक घोषणा की है। श्री शाह ने कहा कि बीते एक दशक में गुजरात में रेलवे ट्रैक्स के इलेक्ट्रिफिकेशन में भी 22 गुना वृद्धि हुई है और अब गुजरात के 97% रेलवे ट्रैक्स का इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है।
अमित शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में 6,303 करोड़ की लागत से गुजरात के 87 स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें अहमदाबाद, आणंद, अंकलेश्र्वर, जामनगर, जूनागढ़ जंक्शन, महेसाणा जंक्शन, नवसारी, पोरबंदर, राजकोट जंक्शन, वडोदरा और वापी प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ ₹5,572 करोड़ की लागत से 7 प्रमुख स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य भी प्रगति पर है, जिनमें गांधीनगर राजधानी, साबरमती, सोमनाथ, उधना, सूरत, न्यू भुज और अहमदाबाद शामिल हैं।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि गाँधीनगर में भी ₹799 करोड़ की लागत से स्टेशन पुनर्विकास के कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे नेटवर्क के इस कायाकल्प से गुजरात में व्यापार, उद्योग, यातायात और रोजगार को और भी अधिक बढ़ावा मिलेगा।

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!