Ro no D15139/23

कटरीना कैफ ने दिया बेटे को जन्म, विक्की कौशल ने शेयर की गुड न्यूज़

इंटरटेनमेंट डेस्क । बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और कैटरीना कैफ माता-पिता बन गए हैं। दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। आज यानी कि 7 नवंबर को कटरीना और विक्की के घर बेटे का जन्म हुआ है। इस खुशखबरी को विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त बयान जारी करते हुए लिखा, “हमारी खुशियों का छोटा सा तोहफा आ गया है। दिल में अपार आभार के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर, 2025- कैटरीना और विक्की।”
गौरतलब है कि 23 सितंबर को इस कपल ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उस वक्त दोनों ने इसे अपनी जिंदगी का “सबसे खूबसूरत अध्याय” बताया था। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में विक्की, कैटरीना के बेबी बंप को प्यार से थामे नजर आए थे।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में बेहद निजी और पारंपरिक समारोह में शादी की थी। शादी के बाद से ही यह जोड़ी फैंस के बीच सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक रही है।

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!