Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से उजियारा हुआ घर — अब बिजली बिल जीरो, चेहरे पर सुकून की मुस्कान

धमतरी । रामबाग, धमतरी के निवासी ललित कुमार कश्यप के चेहरे पर आज सच्ची संतुष्टि की चमक झलकती है। उनके घर की छत पर लगा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का 3 किलोवाट का सोलर पैनल अब उनके जीवन में ऊर्जा, बचत और आत्मनिर्भरता की नई किरण लेकर आया है।
ललित कुमार बताते हैं — “पहले हर महीने बिजली बिल आने का डर रहता था, अब बिल जीरो आता है। अब हमें बिजली कटने या बिल बढ़ने की चिंता नहीं रहती। सूरज की रोशनी से हमारा घर सचमुच रोशन हो गया है।
अब उनके घर के पंखे, लाइट, फ्रिज और टीवी सब कुछ सोलर ऊर्जा से आराम से चल रहे हैं। वे मुस्कुराते हुए कहते हैं — “अब हम निश्चिंत होकर टीवी देखते हैं। बिजली जाने की चिंता नहीं रहती, क्योंकि दिनभर सोलर पैनल से जो बिजली बनती है, वही इन्वर्टर को चार्ज रखती है। शाम को भी जरूरत की सारी चीजें चल जाती हैं।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का उद्देश्य हर घर को स्वच्छ, सस्ती और निरंतर बिजली उपलब्ध कराना है। इस योजना से न सिर्फ बिजली बिल में राहत मिली है, बल्कि परिवारों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की भावना भी बढ़ी है।
ललित कुमार कहते हैं — “हम जैसे मध्यमवर्गीय परिवार के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। अब हमारी बचत बढ़ी है, पर्यावरण को भी नुकसान नहीं हो रहा, और सबसे बड़ी बात — घर के हर सदस्य के चेहरे पर संतोष है। सोलर पैनल से प्राप्त बिजली न केवल घरेलू जरूरतों को पूरा कर रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रही है। कार्बन उत्सर्जन में कमी और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से समाज में हरियाली की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना ने यह साबित कर दिया है कि “अगर इच्छा हो तो सूरज की रोशनी से भी घर का अंधेरा मिटाया जा सकता है।
ललित कुमार जैसे हजारों उपभोक्ताओं की मुस्कुराहट इस योजना की सफलता की सच्ची पहचान है। अब उनका घर सिर्फ बिजली से नहीं, आत्मनिर्भरता की उजली रोशनी से भी जगमगा रहा है।

  • Related Posts

    लैलूंगा की पहचान बना ‘केलो’ जैविक जंवाफूल चावल

    *देशभर में बढ़ रही मांग, बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंच रहा सुगंधित चावल* *प्राकृतिक खेती और बेहतर विपणन से किसानों को मिल रहा लाभ* *राज्य सरकार की किसान हितैषी नीति…

    Read more

    अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

      धमतरी, 03 अप्रैल 2026/ जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में विकासखंड कुरूद के…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?