Ro no D15139/23

पीएम जनमन आवास योजना अंतर्गत अंबिकापुर जनपद की ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई आवास चौपाल

जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण, समय पर आवास पूर्ण करने दिए निर्देश

अम्बिकापुर 30 अगस्त 2025/  पीएम जनमन आवास योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत अंबिकापुर की ग्राम पंचायत घंघरी, नर्मदपारा एवं सकालो में आज आवास चौपाल एवं निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने हितग्राहियों से संवाद करते हुए आवास निर्माण की प्रगति जानी और उन्हें निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत घंघरी में आयोजित चौपाल में समय पर आवास निर्माण पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को जिसमें शांति/सूदन, पल्लू/सूदन, नधियारो/परशु, बीफनी/सुखाराम एवं दुखनी/भदई को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल ने कहा कि समय पर कार्य पूरा करने वाले हितग्राही अन्य लोगों के लिए प्रेरणा हैं। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना केवल मकान उपलब्ध कराने की योजना नहीं है, बल्कि यह हर हितग्राही परिवार को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

ग्राम पंचायत नर्मदपारा और सकालो में भी आवास चौपाल का आयोजन कर हितग्राहियों को अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य हर पात्र परिवार को सुरक्षित पक्का मकान उपलब्ध कराना है, इसलिए समय पर निर्माण कार्य पूरा करना अनिवार्य है।

इस अवसर पर एपीओ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, जनपद पंचायत अंबिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला एवं जनपद स्तरीय टीम, सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन छत्तीसगढ़ की टीम ने मल्लखंभ में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बने चैंपियन

    अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित डेमो खेल मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन शुक्रवार को हुआ।…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुई राहः ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों का वर्षों का पैदल सफर हुआ समाप्त

      अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?