Ro no D15139/23

प्रत्येक माह 7 तारीख को ‘आवास दिवस’ का आयोजन,

अब प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल महोत्सव एवं रोजगार दिवस के साथ-साथ “आवास दिवस” भी मनाया जाएगा। शासन द्वारा इस संबंध में आवास योजना की प्रगति के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।“आवास दिवस” के आयोजन में पंचायत राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों एवं अन्य संबंधित हितधारकों की अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।इसके अलावा लाभार्थियों की सूची का वाचन, हितग्राहियों का सम्मान एवं प्रमाण पत्र, किश्त हस्तांतरण, मनरेगा मजदूरी पर चर्चा, समस्याओं का निराकरण, सामग्री की उपलब्धता, पी एम जनमन के हितग्राहियों को प्राथमिकता , पंचायत पदाधिकारियों को जानकारी,  दिशा निर्देशों पर चर्चा, टोल फ्री 18002331290 की भी जानकारी देने के लिए निर्देशित किया गया है ।

प्रत्येक ग्राम पंचायत में क्यूआर कोड के माध्यम से महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से संबंधित वांछित जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे हितग्राहियों को योजनाओं की पूरी जानकारी मिल सके। उक्त दिवस को रोजगार दिवस के रूप में आयोजित करते हुए “आजीविका डबरी” के निर्माण तथा उनमें आजीविका संवर्धन से संबंधित आगामी गतिविधियों के अभिसरण विषय पर भी सार्थक चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर बेहतर योजना निर्माण के लिए सुझाव भी लिए जाएंगे। शासन के निर्देशानुसार जिले में महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से संबंधित बिंदुओं पर जनजागरूकता, समस्याओं का निवारण तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उक्त दिवस को महोत्सव के रूप में मनाया जाए। साथ ही हितग्राहियों को नई योजना “वीबी जी राम जी” के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आवास एवं आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ

    *मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया उद्घाटन* *ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगी उच्च गुणवत्ता वाली बिजली, लगभग 5 हजार लोगों को होगा लाभ* रायपुर 06 अप्रैल 2026 / प्रदेश सरकार द्वारा…

    Read more

    बस्तर की गर्भवती माताओं के लिए वरदान बनी जिला प्रशासन की पहल  अब निःशुल्क अल्ट्रासाउंड से सुरक्षित होगा प्रसव

    जगदलपुर, 6 अप्रैल 2026/ बस्तर के सुदूर वनांचलों और ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक अत्यंत मानवीय और संवेदनशील कदम उठाया…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….