Ro no D15139/23

प्रत्येक माह की 07 तारीख को रोजगार दिवस के साथ मनाया जाएगा आवास दिवस

जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी    विनय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में हर माह की 07 तारीख को सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ आवास दिवस भी मनाया जाएगा। जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के क्रियान्वयन में मजबूती आएगी तथा योजना से संबंधित समस्याओं का निराकरण होगा। चावल उत्सव के साथ प्रत्येक माह की सात तारीख को रोजगार दिवस एवं आवास दिवस आयोजित होगा।
सीईओ श्री अग्रवाल ने इस संबंध में सभी जनपद पंचायतों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें आवास दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों में हितग्राहियों की सूची का वाचन, 90 दिवस के संबंध में जानकारी, शीघ्र आवास पूर्ण करने वाले हितग्राहियों का सम्मान, लंबित किश्तों का त्वरित हस्तांतरण, मनरेगा की मजदूरी भुगतान की चर्चा, आवास में आ रही समस्याओं का निदान, सामग्री की उपलब्धता, आवास की गुणवत्ता तथा उससे संबंधित तकनीकी बिन्दुओं की जानकारी आदि एवं लाभार्थियों की समस्याओं के निदान हेतु टोल फ्री नंबर 1800-232-1290 के व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश भी दिए गए है। आवास दिवस का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के आवास में आने वाली समस्याओं को दूर करना तथा आवास हितग्राहियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना जिससे आवास निर्माण कार्य में गति आए।

  • Related Posts

    हथियार छोड़ शिक्षा की राह पर बढ़ रहे पुनर्वासित युवा, उल्लास महापरीक्षा में 28 युवा हुए शामिल

    *जेल बंदियों सहित 25 हजार से अधिक परीक्षार्थी बस्तर में उल्लास महापरीक्षा में लिया भाग* रायपुर, 23 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) बस्तर जिले में शिक्षा और ज्ञान की नई अलख…

    Read more

    गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव भूतेश्वरनाथ से जतमई-घटारानी तक हर कदम पर अद्भुत एहसास

    रायपुर, 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ का गरियाबंद जिला केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि प्रकृति, आध्यात्मिकता और रोमांच का जीवंत अनुभव है। यहां की हरियाली, झरनों की…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?