Ro no D15139/23

अंगीकार 2025 अंतर्गत आवास मेला और सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन

पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाई गई शासन की योजनाओं की जानकारी

अम्बिकापुर 29 सितम्बर 2025/  नगर पालिक निगम अंबिकापुर द्वारा गांधी स्टेडियम परिसर में अंगीकार 2025 के अंतर्गत आवास मेला एवं सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा 4 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025 तक अंगीकार 2025 अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम नगर निगम स्तर पर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों और योजनाओं को जोड़ते हुए ऋण मेला, पीएम स्वनिधि, पीएम उज्ज्वला, पीएम विश्वकर्मा, स्वास्थ्य शिविर, पीएम सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना सहित कई योजनाओं के लिए हेल्प डेस्क और सूचना प्रसार केंद्र लगाए गए। नए आवेदन जमा करने और पुराने आवेदनों का सत्यापन करने के लिए इंस्टॉल भी लगाए गए। इसके अलावा सफाई मित्रों और निगम कर्मचारियों को योजनाओं से लाभांवित करने तथा पूर्ण हो चुके आवासों को पीएम सूर्यघर योजना से जोड़ने हेतु विशेष जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस पहल से सफाई कर्मियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का संदेश भी दिया गया।

आवास मेला और शिविर के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिनमें स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रमों के  माध्यम से योजनाओं के संदेश को भी रचनात्मक तरीके से लोगों तक पहुंचाया।

इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, पार्षद श्री आलोक दुबे, आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप, निगम अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि,  सीएलटीसी टीम, आर्किटेक्ट, सफाई मित्र, हितग्राही एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अंगीकार 2025 का मुख्य उद्देश्य है कि पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक ही मंच से उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका फायदा उठा सकें और आवासीय, सामाजिक और पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से जुड़कर लाभ ले सकें।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन छत्तीसगढ़ की टीम ने मल्लखंभ में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बने चैंपियन

    अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित डेमो खेल मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन शुक्रवार को हुआ।…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुई राहः ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों का वर्षों का पैदल सफर हुआ समाप्त

      अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?