Ro no D15139/23

सरगुजा में आवास योजना बनी जनकल्याण का आधार प्रधानमंत्री आवास योजना से हजारों परिवारों को मिला पक्का मकान, जिले की प्रगति दर 75.29 प्रतिशत

अम्बिकापुर 06 नवम्बर 2025/   हर परिवार का सपना होता है अपना पक्का घर बनाने का। इस सपने को साकार करने में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। शासन की ओर से मिलने वाली वित्तीय सहायता से जिले के हजारों जरूरतमंद परिवारों के कच्चे घर अब पक्के आवासों में बदल रहे हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत सरगुजा जिले में वर्ष 2016 से 2026 तक कुल 1,02,087 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 76,863 आवासों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। योजना की कुल प्रगति दर 75.29 प्रतिशत रही है।

वर्ष 2016-17 में स्वीकृत 14,844 आवासों में से 14,627 आवास पूर्ण किए गए, जो 98.54 प्रतिशत की सर्वोच्च उपलब्धि दर्शाते हैं। इसके बाद 2017-18 में 10493 आवास स्वीकृत हुए 10,271 पूर्ण जोकि 97.88 प्रतिशत, 2018-19 में 17000 आवास स्वीकृत हुए जिसमें 16,442 पूर्ण  जोकि 96.72 प्रतिशत तथा 2019-20 में 8903 आवास स्वीकृत जिसमें 7,963 पूर्ण जोकि 89.44% प्रतिशत आवासों का निर्माण पूरा किया गया।

वर्ष 2020-21 में 12,000 में से 9,969 आवास पूर्ण जोकि 83.08 प्रतिशत हुए। वहीं 2022-23 में 2664 आवास स्वीकृत जिसमें 2,187 पूर्ण 82.09 प्रतिशत और 2024-25 में 32087 आवास स्वीकृत हुए जिसमें 15,404 पूर्ण जोकि 48.01 प्रतिशत आवासों का निर्माण कार्य संपन्न हुआ है। आगामी वर्ष 2025-26 के लिए 4,096 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनकी पहली किस्त 1 नवंबर से जारी की गई।

इसी प्रकार प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना (PM-JANMAN) के तहत जिले में 2,565 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 1,188 आवास पूर्ण हो चुके हैं  यह 46.32 प्रतिशत की प्रगति को दर्शाता है। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना (MMAY-G) के तहत 1,024 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 167 आवासों का निर्माण पूर्ण हुआ है, जो 16.31 प्रतिशत प्रगति को प्रदर्शित करता है।

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित अन्य आवास योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इन योजनाओं ने ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाते हुए “सबके लिए आवास” के लक्ष्य को साकार करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। साथ ही जिला प्रशासन आवास निर्माण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितग्राहियों को सम्मानित कर अन्य हितग्राहियों को आवास निर्माण तय समय-सीमा में पूर्ण करने को प्रोत्साहित भी कर रही है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल