Ro no D15139/23

“का हाल हे कका……. कोई तकलीफ़ तो नहीं?” : कलेक्टर ने किसानों से संवाद कर किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किसानों से चर्चा कर खरीदी व्यवस्था की ली जानकारी

का हाल हे कका…….. कोई तकलीफ़ तो नहीं? कौन सा धान है, कितना धान है? खरीदी केंद्र में भी 10 हजार रुपये तक निकालने की सुविधा है३ तत्काल आवश्यकता हो तो पैसे निकाल सकते हैं….. कोई समस्या हो तो बताइए।”
इन्हीं सरल और आत्मीय शब्दों के साथ कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पाली विकासखंड स्थित धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया और किसानों से खरीदी व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
कलेक्टर ने केंद्र में धान बेचने आए किसानों के धान की नमी एवं गुणवत्ता की स्वयं जांच कर खरीदी की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने ग्राम नान पुलाली के किसान  उमेंद सिंह सहित अन्य किसानों से संवाद किया। किसानों ने बताया कि उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टोकन कटाया था और आज बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच पा रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों में केवल वास्तविक एवं पात्र किसानों से ही धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र में आने वाले धान की अनिवार्य रूप से पलटी कराकर ढेरी लगाई जाए तथा नमी की जांच के बाद ही खरीदी की जाए। उन्होंने कहा कि पुराने, अवमानक एवं अनुपयोगी धान की खरीदी पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि धान बेचने आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए सभी अधिकारी सतर्क एवं संवेदनशील रहें।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग, एसडीएम  रोहित सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    डीएमएफ परियोजनाओं में परिणाम आधारित कार्य करें सुनिश्चितः- कलेक्टर कुणाल दुदावत

      *जिले में कृषि विकास को गति व कृषक हितों को सशक्त बनाने कलेक्टर ने कृषि एवं संबद्ध विभागो की ली बैठक* *विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता व…

    Read more

    केंद्रीय विद्यालय संगठन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया 20 मार्च से

    कोरबा 18 मार्च 2026/केंद्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय), नई दिल्ली द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-1, बालवाटिका और अन्य उच्च कक्षाओं में प्रवेश हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट