Ro no D15139/23

कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?”कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान‘‘

कोरबा 14 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आयोजित ‘‘सुशासन तिहार‘‘ केवल फाइलों के निपटारे का माध्यम नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच के प्रेम और विश्वास का संगम बनता जा रहा है। कोरबा ब्लॉक के सुदूर ग्राम केराकछार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आसपास के गाँवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुँचे थे, जिनमें विशेष पिछड़ी जनजाति ‘‘पहाड़ी कोरवा‘‘ परिवार भी शामिल थे। अधिकारियों और जनसमूह के बीच सजे मंच की ऊँचाई तब बौनी साबित हुई, जब जिले के कलेक्टर  कुणाल दुदावत मंच से उनकी नजर सामने कुर्सी पर बैठी 80 वर्ष की एक वृद्ध माँ पर पड़ी।
कलेक्टर बिना किसी औपचारिकता के उस बुजुर्ग महिला के करीब जा पहुँचे और बड़े ही स्नेह से पूछा. ‘कैसी हो माताजी? राशनकार्ड से चावल मिल रहा है न? महतारी वंदन योजना के पैसे खाते में आ रहे हैं?‘
जिले के कलेक्टर को अपने पास पाकर और इतनी आत्मीयता सुनकर बुजुर्ग महिला के चेहरे पर एक संतोष भरी मुस्कान खिल उठी। उन्होंने सहज भाव से उत्तर दिया ‘‘हाँ साहब, सब मिल रहा है।‘‘ कलेक्टर ने न केवल योजनाओं की जानकारी ली, बल्कि उनसे गाँव की समस्याओं और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ के बारे में भी घर के सदस्य की तरह चर्चा की।
संवेदनशीलता का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। भीड़ में अपनी अनोखी लकड़ी की छड़ी थामे कुर्सी पर बैठे एक अन्य बुजुर्ग को देखते ही कलेक्टर स्वयं उनसे मिलने बढ़े। उन्होंने बड़ी आत्मीयता से गाँव के हाल-चाल पूछे। कलेक्टर ने पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों से भी मुलाकात कर उन्हें शासन की मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया।
संवाद के दौरान जब कुछ महिलाओं ने महतारी वंदन योजना में नाम न जुड़ पाने की व्यथा सुनाई, तो कलेक्टर ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि शासन जल्द ही पात्र और वंचित महिलाओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू करेगा। सुशासन तिहार का यह दिन केराकछार के ग्रामीणों के लिए केवल एक सरकारी शिविर नहीं था, बल्कि एक ऐसी याद बन गया जहाँ उन्होंने महसूस किया कि सरकार उनकी दहलीज पर खड़ी है..सिर्फ कागजों के लिए नहीं, बल्कि उनकी मुस्कान के लिए।
  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!